वैलेंटाइन डे पर घूमने जाएं उदयपुर, IRCTC के सस्ते टूर पैकेज का फायदा उठाने का है बेस्ट टाइम

IRCTC Tour Package: अगर आप वैलेंटाइन डे पर या इसी वीकेंड पर आसपास घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो उदयपुर जा सकते हैं। झीलों के शहर उदयपुर में शांति से अपने लाइफ पार्टनर के साथ वक्त बीता सकते हैं। फरवरी में उदयपुर में काफी अच्छा मौसम रहता है। ये शहर परिवार और बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगह है

अपडेटेड Feb 07, 2024 पर 7:06 PM
IRCTC Tour Package: अगर आप वैलेंटाइन डे या इसी वीकेंड पर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो उदयपुर जा सकते हैं।

IRCTC Tour Package: अगर आप वैलेंटाइन डे या इसी वीकेंड पर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो उदयपुर जा सकते हैं। झीलों के शहर उदयपुर में शांति से अपने लाइफ पार्टनर के साथ वक्त बीता सकते हैं। फरवरी में उदयपुर में काफी अच्छा मौसम रहता है। ये शहर परिवार और बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगह है। उदयपुर का लोकल कुजीन, सिल्वर ज्वैलरी और राजस्थानी साड़ी आपको पसंद आएगा। आप इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation - IRCTC) के टूर पैकेज का भी फायदा उठा सकते हैं।

उदयपुर के लिए ले सकते हैं ट्रेन

दिल्ली-NCR से उदयपुर जाने के लिए ट्रेन की टिकट तत्काल में ले सकते हैं। अगर आप थोड़ा पैसे खर्च करना चाहें तो फ्लाइट भी सकते हैं। फ्लाइट की टिकट 4,000 से 7000 रुपये में मिल जाएगी। ये प्राइस दिल्ली से उदयपुर का बताया गया है। वीकेंड पर टिकट की कीमत कम ज्यादा हो सकती है।


IRCTC का उदयपुर टूर पैकेज

आईआरसीटीसी का टूर पैकेज 5,380 रुपये में मिल रहा है जिसमें होटल और फूड का खर्च शामिल है। झीलों के शहर उदयपुर रोमेंटिक शहरों में से एक हैं। यहां ज्यादातर लोग वीकेंड ट्रिप पर आते हैं। IRCTC का टूर पैकेज आप अपने बजट और दिन के हिसाब से चुन सकते हैं। उदयपुर का टूर पैकेज आपको स्टैंडर्ड, डीलक्स और लग्जरी केटेगरी के हिसाब से मिल रहा है। टूर पैकेज की शुरुआत 5,380 रुपये से है। बाकी जानकारी आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट से मिल जाएगी।

Udaipur टूर पैकेज की डिटेल्स

टूर पैकेज की शुरुआत उदयपुर से होती। पहले दिन आपको रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट, होटल जहां से आप चाहें वहां से आपको पिक किया जाएगा। पहले दिन आपको सिटी पैलेस घुमाया जाएग और बोट राइडिंग कराई जाएगी। उसके बाद आप होटल में ठहरेंगे। इस टूर पैकेज में उदयपुर तक पहुंचने का खर्च शामिल नहीं है। यहां आपको यानी उदयपुर आपको ट्रेन, फ्लाइट, बस या अपनी गाड़ी किसी भी माध्यम से अपने आप पहुंचना होगा।

टूर पैकेज में दिखाई जाएंगी ये जगह

टूर पैकेज में एकलिंगजी, हल्दीघाटी और नाथद्वार ले जाया जाएगा। पैकेज के तीसरे दिन आपको ब्रेकफास्‍ट के बाद कुंभलगढ़ किला घुमाया जाएगा। उसके बाद आपको जिस भी तरीके से वापिस जाना होगा, वहां छोड़ दिया जाएगा।

Market outlook: सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 8 फरवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।