Indian Railways: रेलवे मंत्री ने कहा- हर हफ्ते आएगी 2 से 3 वंदे भारत ट्रेन

Indian Railways: भारतीय रेलवे कई नए रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत करने जा रही है। वंदे भारत ट्रेनों ने लोगों के बीच काफी कम समय में जगह बना ली है। ये सेमा हाई स्पीड ट्रेनें अपने आराम, सर्विस और स्पीड के कारण लोगों को अच्छा एक्सपीरियंस दे रही है

अपडेटेड Feb 09, 2023 पर 2:40 PM
Vande Bharat Express: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फिर से कहा है कि वह वंदे भारत ट्रेनों के प्रोडक्शन को बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं।

Indian Railways: भारतीय रेलवे कई नए रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत करने जा रही है। वंदे भारत ट्रेनों ने लोगों के बीच काफी कम समय में जगह बना ली है। ये सेमा हाई स्पीड ट्रेनें अपने आराम, सर्विस और स्पीड के कारण लोगों को अच्छा एक्सपीरियंस दे रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फिर से कहा है कि वह वंदे भारत ट्रेनों के प्रोडक्शन को बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं ताकि इन्हें और नए रूटों पर चलाया जा सके। हर एक जोन से आ रही डिमांड को पूरा किया जा सके। मंत्री ने कहा कि सरकार की योजना हर हफ्ते 2 से 3 वंदे भारत ट्रेन को रोलआउट करने की है।

प्रोडक्शन बढ़ाने पर फोकस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2023-24 में रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपये के कैपिटल की घोषणा की है। बजट के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए रेलवे मिनिस्टर वैष्णव ने खुलासा किया कि प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने पर फोकस किया गया है। उत्पादन क्षमता के निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया गया था ताकि उत्पादन किया जा सके। अगले वित्तीय वर्ष के अंत तक प्रति सप्ताह तीन वंदे भारत ट्रेनें चलाएगी।


यहां विस्तार करेगी सरकार

रेलमंत्री ने कहा है कि हमें सप्लाई चेन और प्रोडक्शन को बढ़ाना होगा। इस साल हरियाणा में सोनीपत, उत्तर प्रदेश में रायबरेली और महाराष्ट्र के लातूर में प्रोडक्शन का विस्तार करेगी। मंत्री ने कहा की हम हर सात दिन में एक वंदे भारत ट्रेन बना रहे हैं। वंदे भारत ट्रेनों का एक साथ उत्पादन करने वाली चार फैक्ट्रियों के साथ अगले वित्त वर्ष के अंत तक हर हफ्ते दो या तीन वंदे भारत ट्रेनें बनाने में सक्षम होंगे। सरकार का फोकस उत्पादन को बढ़ाना है। यह वंदे भारत ट्रेनों को हर बड़े शहर और छोटे शहरों को कवर करने के प्रधान मंत्री के सपने को पूरा करेगा।

अडानी ग्रुप की कंपनियों के खिलाफ Hindenburg रिसर्च रिपोर्ट सही है या गलत! सुप्रीम कोर्ट 10 फरवरी को लेगा फैसला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।