Indian Railways: भारतीय रेलवे कई नए रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत करने जा रही है। वंदे भारत ट्रेनों ने लोगों के बीच काफी कम समय में जगह बना ली है। ये सेमा हाई स्पीड ट्रेनें अपने आराम, सर्विस और स्पीड के कारण लोगों को अच्छा एक्सपीरियंस दे रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फिर से कहा है कि वह वंदे भारत ट्रेनों के प्रोडक्शन को बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं ताकि इन्हें और नए रूटों पर चलाया जा सके। हर एक जोन से आ रही डिमांड को पूरा किया जा सके। मंत्री ने कहा कि सरकार की योजना हर हफ्ते 2 से 3 वंदे भारत ट्रेन को रोलआउट करने की है।
