Get App

वेदांता 2 मार्च को तीसरे अंतरिम डिविडेंड देने पर विचार कर सकती है

Vedanta का बोर्ड अगर तीसरी बार अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला करता है तो इसके लिए रिकॉर्ड तारीख 10 मार्च होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 23, 2022 पर 9:29 PM
वेदांता 2 मार्च को तीसरे अंतरिम डिविडेंड देने पर विचार कर सकती है
बुधवार को वेदांता के शेयर NSE पर 2.6% ऊपर 351 रुपए पर बंद हुए थे

वेदांता (Vedanta) ने बुधवार 23 फरवरी को स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि बोर्ड 2 मार्च की बैठक में मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में तीसरे अंतरिम डिविडेंड की मंजूरी दे सकता है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया, "2 मार्च 2022 को कंपनी का बोर्ड तीसरे अंतरिम डिविडेंड देने पर फैसला ले सकता है।"

बोर्ड अगर तीसरी बार अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला करता है तो इसके लिए रिकॉर्ड तारीख 10 मार्च होगी। यानी 10 मार्च 2022 तक अगर किसी के पास वेदांता के शेयर हैं तो उन्हें डिविडेंड मिलेगा।

शेयर बाजार में इस साल हाहाकार, 2022 में अब तक 70 शेयर 25% से ज्यादा टूटे

कंपनी ने एक्सचेंज को बताया, "यह ध्यान दिया जाए कि अगर बोर्ड अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला करती है तो इसके लिए रिकॉर्ड तारीख 10 मार्च होगी।" बुधवार को वेदांता के शेयर NSE पर 2.6% ऊपर 351 रुपए पर बंद हुए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें