सरकार ने अब NPS अकाउंट खोलना आसान बना दिया है। अब नए कंट्रीब्यूशन करने वालों के लिए KYC (अपने ग्राहक को जाने) प्रक्रिया पेपरलेस कर दी गई है। पेंशन फंड रेगुलेटर एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (Pension Fund Regulatory and Development Authority - PFRDA) ने आधार आधारित KYC प्रक्रिया पेपरलेस कर दिया है। यानी अब ऑफलाइन आधार के साथ अकाउंट खोला जा सकता है। उसमें फिजिकल कॉपी की जरूरत नहीं होगी। KYC का तुरंत वेरिफिकेशन हो जाने के चलते NPS अकाउंट को भी एक्टिव होने में समय नहीं लगेगा। ऐसे में सब्सक्राइबर भी तुरंत अकाउंट में कॉन्ट्रिब्यूशन को जमा कर सकेंगे। आधार-आधारित पेपरलेस KYC के चलते फिजिकल रूप से 12 अंकों वाले आधार नंबर देने की जरूरत नहीं होगी।
इस नई प्रक्रिया के तहत कोई भी Unique Identification Authority of India (UIDAI) के पोर्टल पर जाकर ई-एनपीएस (eNPS) के जरिए पासवर्ड प्रोटेक्टेड आधार XML फाइल को ऑफलाइन मोड में डाउनलोड कर सकता है और KYC के लिए इसे अपलोड कर सकता है। NPS अकाउंट ओपन करने के लिए पॉइंट ऑफ प्रजेंस (Points of Presence -POP) का इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें कि आधार KYC एक पेपरलेस KYC प्रकिया होती है, जो आपकी पहचान, पता और अन्य जानकारी का प्रूफ इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से प्रमाणित कर देती है।
ये है पूरी प्रक्रिया
स्टेप -1
सबसे पहले ऑफलाइन आधार पेपरलेस e-KYC जिप फॉर्मेट में अपलोड करें। अगर XML जिप फाइल नहीं बनी है तो डाउनलोड करने के लिए UIDAI पोर्टल पर नेविगेट करना होगा। आधार पेपरलेस e-KYC को एक बार डाउनलोड करने के बाद 4 अंकों का पासवर्ड डालकर सुरक्षित किया जा सकता है।
स्टेप - 2
eNPS पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुनें और UIDAI में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है उसे यहां मुहैया कराएं और जिप फाइल को eKYC contactless offline मैथेड के लिए 4 अंकों के पास कोड के साथ अपलोड कर दें।
स्टेप - 3
OTP सब्मिशन करने पर UIDAI डेटाबेस से नाम, जेंडर, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर, एड्रेस, और प्रोटोग्राफ जैसी डिटेल जेनरेट होगी और अन्य जानकारियां भी भरनी होंगी।
स्टेप - 4
अपने पैन कार्ड की स्कैन क़ॉपी की हुई कॉपी अपलोड करें। साथ ही एक कैंसल चेक 4 MB से 2KB के बीच का JPEG, PNG फआइल में अपलोड करें। और अपनी हस्ताक्षर की एक कॉ़पी भी अपलोड करें।
स्टेप -5
सब्सक्राइबर को पेमेंट के लिए NPS अकाउंट के पेमेंट पोर्टल पर भेज दिया जाएगा। पेमेंट सक्सेफुल होने के बाद PRAN जारी कर दिया जाएगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
