Vodafone Idea Postpaid Plan: वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea - Vi) इंडिया ने हाल में मैक्स फैमिली पोस्टपेड प्लान में नए फीचर जोड़े हैं। Vi के मैक्स फैमिली पोस्टपेड प्लान में यूजर्सो को कई नई सर्विस दी जा रही है, जो पहले नहीं थी। इन नई सर्विस में डेटा शेयरिंग और नाइट-टाइम अनलिमिटेड डेटा आदि शामिल है। ग्राहकों को ये खास ऑफर देने से कंपनी की पॉकेट पर जरूर असर पड़ेगा। कंपनी ने Vi Max प्लान नवंबर 2022 में लॉन्च किए थे और ये पोस्टपेड प्लान 601 से रुपये लेकर 1,151 रुपये तक है। ग्राहकों को इन प्लान्स में अपने परिवार के चार सदस्यों को जोड़ने का भी ऑप्शन मिलता है।
मैक्स फैमिली पोस्टपेड प्लान में मिलेंगे ये फायदे
Vi के नए डेटा शेयरिंग फीचर में यूजर्स 10GB से 25GB तक के अधिक कोटा के साथ अपने मौजूदा डेटा प्लान को बढ़ाने की सर्विस मिलती है। इसके जरिये यूजर्स परिवार के लोगों के साथ डेटा शेयर कर पाएंगे। Vi मैक्स फैमिली पोस्टपेड प्लान में Vi नाइट टाइम में अनलिमिटेड डेटा का फायदा दे रहा है। यूजर्स रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा दे रहा है। इससे यूजर्स अनलिमिटेड इंटरनेट का इस्तेमाल कर वीडियो, मूवी और ऑनलाइन कंटेंट डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रीपेड यूजर्स को भी मिलते हैं ये ऑप्शन
अगर आप Vi की प्रीपेड सर्विस का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ प्लान के साथ रात भर अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं। यदि प्रीपेड ग्राहक वीआई हीरो अनलिमिटेड प्लान लेते हैं तो उसमें उन्हें रात भर असीमित डेटा मिलता है। ये प्लान लेने वाले यूजर्स को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा एक्सेस करने का विकल्प दिया जा रहा है। Vi एकमात्र टेलीकॉम कंपनी है जो अपने प्रीपेड प्लान के साथ भी यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का लाभ दे रही है। इसके अलावा कई प्रीपेड प्लान्स में डेटा रोलओवर का भी फायदा दिया जा रहा है। यानी जो डेटा यूजर्स रोजाना इस्तेमाल नहीं करते, वह उन्हें वीकेंड पर मिलता है।