Virtual ATM: देश में आजकल यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) से पेमेंट करना सबसे फेमस ऑप्शन बन गया है। यही कारण है कि ज्यादातर लोग अब कैश नहीं रखते है। ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए उन्हें बस एक स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्टिविटी की जरूरत होती है। मोबाइल के जरिये पेमेंट की सर्विस मिलने के कारण कई लोग अपने साथ डेबिट और क्रेडिट कार्ड नहीं रखते हैं क्योंकि यूपीआई इन सभी की जरूरत को खत्म कर रहा है। डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जरूरत तब पड़ती है जब पैसा एटीएम से निकालना हो या बड़े अमाउंट की पेमेंट करनी हो। जब आप ऐसे एरिया में हो जहां एटीएम न हो और कैश की जरूरत पड़ जाए, तो क्या करेंगे? ऐसे में ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि काश मोबाइल के जरिये बिना एटीएम के किसी दुकानदार से कैश भी ले सकते। ग्राहकों को इसी जरूरत को समझते हुए एक फिनटेक कंपनी वर्चुअल ATM की सर्विस दे रही है। पेमार्ट इंडिया (Paymart India) ऐसी सर्विस ऑफर कर रहा है जिसमें आप अपने फोन का इस्तेमाल कर किसी भी दुकानदार से कैश निकाल सकते हैं।
पेमार्ट इंडिया का कहना है कि अब आप अपने मोबाइल का इस्तेमाल कर किसी भी दुकानदार से पैसा ले सकते हैं। चंडीगढ़ स्थित फिनटेक कंपनी एक वर्चुअल, कार्डलेस और हार्डवेयर-कम कैश निकालने की सर्विस दे रहा है। इस सर्विस की सबसे अच्छी बात ये है कि कैश निकालने के लिए आपको एटीएम जाने या अपने कार्ड का पिन याद रखने की जरूरत नहीं है।
इस वर्चुअल एटीएम का इस्तेमाल करके पैसे निकालने के लिए आपको बस एक स्मार्टफोन, एक मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन और इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी। पहले पैसा निकालने के लिए आपको अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप का इस्तेमाल करना होगा। मोबाइल बैंकिंग ऐप का मोबाइल नंबर बैंक के साथ रजिस्टर होना जरूरी है। रिक्वेस्ट आने पर बैंक OTP जेनरेट करेगा और ये आपके रिजस्टर मोबाइल नंबर पर आएगा। आपको कैश लेने के लिए पेमार्ट के साथ रजिस्टर दुकानदार को ओटीपी दिखाना होगा। वह आपको कैश दे देगा।
आपका मोबाइल बैंकिंग ऐप पेमार्ट के साथ वर्चुअल एटीएम के लिए रजिस्टर दुकानदारों की एक लिस्ट दिखाएगा। इसमें नाम, स्थान और फोन नंबर भी होगा। ये सर्विस दूरदराज के इलाकों में रहने वाले या यात्रा करने वाले लोगों की काफी मदद कर सकता है।
इस वर्चुअल ATM इस्तेमाल कौन कर सकता है?
पेमार्ट के मुताबिक वर्चुअल एटीएम सर्विस को आईडीबीआई बैंक के साथ छह महीने से अधिक समय से ऑपरेट कर रहा है। फिनटेक फर्म ने इस सर्विस के लिए इंडियन बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक और करूर वैश्य बैंक के साथ भी पार्टनरशीप की है।
इन शहरों में मिल रही है सर्विस
अभी वर्चुअल एटीएम सेवा केवल चंडीगढ़, दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई और मुंबई के कुछ शहरों में मिल रही है।
वर्चुअल एटीएम का इस्तेमाल करके आप कितना पैसा निकाल सकते हैं?
वर्चुअल ATM के जरिये पैसा निकालने के लिए स्मार्टफोन चाहिए। आप इसके जरिये न्यूनतम 100 रुपये और अधिकतम 2,000 रुपये निकाल सकते हैं। इसमें एक महीने की अधिकतम 10,000 रुपये निकाल सकते हैं।