एशिया पेसिफिक इलाके में सभी पात्र वीजा कार्डधारकों को अब उड़ान में देरी या कैंसिल होने की स्थिति में प्रीमियम हवाई अड्डे के लाउंज को एक्सेस कर सकते हैं। प्रॉयोरिटी पास और स्मार्टडिले (SmartDelay) के ओनर और ऑपरेटर कोलिन्सन और वीजा के बीच ये पार्टरनशीप हुई है। इस पार्टनरशीप से एशिया में वीजा कार्डहोल्डर्स को फ्लाइट में देरी होने पर कॉलिन्सन एयरपोर्ट लाउंज को इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।
एशिया में 5 में से एक फ्लाइट होती है लेट
फ्लाइट लेट होने के डेटा को देखें तो एशिया में लगभग 5 में से 1 उड़ान में कम से कम 15 मिनट की देरी होती है। इस पूरे एरिया में 3.3 करोड़ ट्रैवलर्स को फ्लाइट के कारण 1 घंटे से ज्यादा का इंतजार करना पड़ता है। फ्लाइट में देरी होने से यात्रियों के बीच परेशानी बढ़ जाती है।
फ्लाइट लेट होने पर मिलती है लाउंज की फ्री सर्विस
कोलिन्सन का स्मार्टडिले (Collinson’s SmartDelay) ग्राहकों को बिना किसी क्लेम फॉर्म के तुरंत फायदा मिलता है। ट्रैवलर को जैसे ही पता चलता है कि फ्लाइट कैंसिल हो गई है या डिले हो गई गई है, तो वह तुरंत लाउंस को एक्सेस कर सकत हैं। उन्हें वहां कॉम्पलिमेंटरी फूड और बेवरेज भी जरूरत के समय मिलेगा।
स्मार्टडिले क्या है और यह कैसे काम करता है?
वीजा स्मार्टडिले एक ऐसी सर्विस है जिसमें एयरपोर्ट लाउंज का एक्सेस फ्लाइट डिले के समय उठा सकते हैं।
आप यात्रा से पहले अपनी उड़ान को वीज़ा स्मार्टडेले सेवा के साथ रजिस्टर करते हैं। यदि एयरलाइन डिले का ऐलान करता है तो फ्लाइट एक तय डिले ये ज्यादा देर से उड़ने वाली है तो आपको एक लाउंजकी (LoungeKey™) मिलेगी। LoungeKey™ आपको दुनिया भर में 1000 से अधिक हवाई अड्डे के लाउंज के नेटवर्क का एक्सेस देगी। यह सेवा मुख्य यात्री और एक ही उड़ान में अधिकतम 4 एक्स्ट्रा यात्रियों को मिलेगी। सभी एक्स्ट्रा यात्रियों का रजिस्ट्रेशन होगा और उनके नाम दर्ज किये जाएंगे।
आप लाउंज के लिए कब एलिजिबल होंगे?
निम्नलिखित शर्तें पूरी होने पर आप लाउंज वाउचर के लिए एलिजिबल होंगे
आपने अपने तय समय से कम से कम 24 घंटे पहले उड़ान के लिए रजिस्टर कराया होगा, तभी एक्सेस मिलेगा।
एयरलाइन फ्लाइट डिले का ऐलान करती है, तभी ये सर्विस मिलेगी।
देरी होने पर आपके हवाई अड्डे के टर्मिनल पर लाउंज का एक्सेस मिलेगा जो LoungeKey नेटवर्क का हिस्सा है।