Vodafone Idea (Vi) ने अपने नए प्लान से सभी को होश में उड़ा दिये हैं। वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में एक किफायती रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। वोडाफोन आइडिया के इस प्लान की कीमत सिर्फ 45 रुपये है। वोडाफोन आइडिया के 45 रुपये के प्लान में यूजर्स को 180 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। आइए जानते हैं इस प्लान की खासियत..
वोडाफोन मिस्ड कॉल अलर्ट प्लान
Vi ने सिर्फ 45 रुपये में मिस्ड कॉल अलर्ट प्लान लेकर आई है। यह प्लान 180 दिनों यानी करीब 6 महीने तक के लिए वैलिड होगा। ये मिस्ड कॉल अलर्ट प्लान है जिसमें यूजर्स को कॉलिंग और डेटा का फायदा नहीं मिलता। सिर्फ ये पता चलेगा कि किस ने आपको कॉल किया है, वह भी तब जब आपका फोन आउट ऑफ कवरेज एरिया होगा। आपको पता चलेगा कि आपको किसने फोन किया।
वोडाफोन आइडिया नहीं लाया 5G
देश में 5G की रेस में जियो और एयरटेल काफी आगे निकल चुकी हैं। वोडाफोन आइडिया अभी तक अपनी 5G सर्विस शुरू नहीं कर पाया है लेकिन वह अफने 4G प्रीपेड प्लान को बेहतर करने के लिए नए प्लान ला रहा है। ताकि, वह अपने ग्राहकों को साथ जोड़ कर रख सके। इसी को ध्यान में रखते हुए वोडाफोन आइडिया (Vi) ने नए प्लान लॉन्च किये हैं। साथ ही मिस्ड कॉल के लिए भी प्लान अलग से लॉन्च किया है।
मिस्ड कॉल सर्विस के लिए देने होते हैं चार्ज
ज्यादातर कंपनियां मिस्ड कॉल सर्विस की फीस चार्ज करती है। ये आपके डेटा प्लान से कट जाता है। लेकिन वोडाफोन आइडिया इसके लिए अलग प्लान लेकर आया है।