Vodafone Idea (Vi) ने हाल ही में एक नया किफायती रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। वोडाफोन आइडिया के इस प्लान की कीमत सिर्फ 45 रुपये है। यह नया 45 रुपये वाला Vi प्लान 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है जो लगभग 6 महीने है। टेलीकॉम ऑपरेटरों के अन्य मौजूदा योजनाओं की तुलना में आपको ऐसा प्लान नहीं मिल सकता है जो इस कीमत पर इतनी वैलिडिटी देता है।
मिस्ड कॉल अलर्ट प्लान (Missed Call alert plan of VI)
Vi ने सिर्फ 45 रुपये में मिस्ड कॉल अलर्ट प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान 180 दिनों यानी करीब 6 महीने तक के लिए वैलिड होगा। ये मिस्ड कॉल अलर्ट प्लान है जिसमें यूजर्स को कॉलिंग और डेटा की सर्विस नहीं मिलेगी। सिर्फ ये पता चलेगा कि किस ने आपको कॉल किया है, वह भी तब जब आपका फोन आउट ऑफ कवरेज एरिया होगा। यानी, आपको कॉलिंग और डेटा के लिए इस प्लान के साथ दूसरा प्लान भी चार्ज कराना होगा।
5G की रेस में पिछड़ गया है वोडाफोन आइडिया
देश में 5G की रेस में जियो और एयरटेल काफी आगे निकल चुके हैं। वहीं, वोडाफोन आइडिया अभी तक अपनी 5G सर्विस शुरू नहीं कर पाया है लेकिन वह अफने 4G प्रीपेड प्लान को बेहतर करने के लिए नए प्लान ला रहा है। ताकि, वह अपने ग्राहकों को साथ जोड़ कर रख सके। इसी को ध्यान में रखते हुए वोडाफोन आइडिया (Vi) ने नए प्लान लॉन्च किये हैं। साथ ही मिस्ड कॉल के लिए भी प्लान अलग से लॉन्च किया है।
मिस्ड कॉल सर्विस के लिए देने होते हैं चार्ज
ज्यादातर कंपनियां मिस्ड कॉल सर्विस की फीस चार्ज करती है। ये आपके डेटा प्लान से कट जाते हैं। यानी, इसके लिए आपको अलग से रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं है। कई बार कंपनी इसके लिए अलग रिचार्ज प्लान भी देती हैं। वोडाफोन आइडिया ये सर्विस अलग से दे रही है।