Vodafone-Idea ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि कंपनी लगातार नए प्लान ला रही है। ये फैमिली प्लान ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और मुफ्त SMS दे रहे हैं। आज हम आपको वोडाफोन आइडिया के ऐसे ही प्लान के बारे में बता रहे हैं जो वैल्यू फॉर मनी फैमिली प्लान हैं। ये सभी प्लान पोस्टपेड हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि ये कौनसे नए प्लान हैं, तो आइए जानते हैं इन प्लान्स की डिटेल।
वोडाफोन आइडिया का 699 रुपये का पोस्टपेड प्लान (Vodafone-Idea 699 Postpaid Plan)
Vodafone-Idea के 699 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 2 कनेक्शन मिलते हैं। हालांकि, इसमें पेमेंट आपको एक के लिए ही करनी होगी। फैमिली प्लान होने के कारण इसमें ग्राहकों को 2 कनेक्शन मिल रहे हैं। इस प्लान में ग्राहकों को Unlimited Calling मिल रही है। यूजर्स को 40GB Data दिया जा रहा है। साथ ही 3000 SMS मुफ्त मिल रहे हैं। ये सभी सर्विस दूसरे नंबर के लिए भी मिलेंगी।
वोडाफोन आइडिया का 999 रुपये का पोस्टपेड प्लान (Vodafone-Idea 999 Postpaid Plan)
Vodafone-Idea के 999 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 4 कनेक्शन मिलते हैं। हालांकि, इसमें पेमेंट आपको एक के लिए ही करनी होगी। फैमिली प्लान होने के कारण इसमें ग्राहकों को 4 कनेक्शन मिल रहे हैं। इस प्लान में ग्राहकों को Unlimited Calling मिल रही है। यूजर्स को 140GB Data दिया जा रहा है। अन्य 3 यूजर्स को 40GB डेटा मिलेगा। साथ ही 6 महीने का Amazon Prime भी मिलेगा।
वोडाफोन आइडिया का 1149 रुपये का पोस्टपेड प्लान (Vodafone-Idea 1149 Postpaid Plan)
Vodafone-Idea के 1149 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 5 कनेक्शन मिलते हैं। हालांकि, इसमें पेमेंट आपको एक के लिए ही करनी होगी। फैमिली प्लान होने के कारण इसमें ग्राहकों को 5 कनेक्शन मिल रहे हैं। इस प्लान में ग्राहकों को Unlimited Calling मिल रही है। यूजर को 140GB Data दिया जा रहा है। बाकि, सभी कनेक्शन पर 40GB डेटा मिलेगा। इसमें एक साले के लि डिज्नी हॉटस्टार का 1 साल का और Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन मिलता है।