Vodafone Idea (Vi) New Recharge Plan: देश की तीसरी बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने अपना हाल में लॉन्च किया हुआ प्लान बंद कर दिया है। Vodafone Idea कुछ दिन पहले ही 549 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था, जिसे बंद कर दिया है। टेलिकॉम सेक्टर में जियो और एयरटेल के 5G लॉन्च करने के बाद से वोडाफोन आइडिया के लिए कंपिटिशन बढ़ गया है। वोडाफोन आइडिया के लिए अपने ग्राहकों को बनाएं रखना काफी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में नए प्लान लाना और बंद करना, ग्राहकों को भी समझ नहीं आ रहा है।
वोडाफोन आइडिया 549 रुपये का
Vodafone Idea का 549 रुपये वाला प्लान 180 दिनों की वैलिडिटी दे रहा था। इस प्लान के साथ आपको कुल 1GB डेटा मिल रहा था। इसमें लोकल और एसटीडी कॉल के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड की दर से चार्ज देना था। यानी, इसमें आपको 549 रुपये में सीमित टॉकटाइम मिल रहा था।
कंपनी ने इस प्लान को लॉन्च करने के बाद लॉन्च करने के कुछ ही दिनों में बंद कर दिया है। हालांकि, टेलिकॉम कंपनी ने इस प्लान को ग्राहकों के लिए बहुत ही साइलेंट तरीके से जोड़ा था और फिर हटा भी दिया है। ये प्लान कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर ही पहले नजर आया था और अब वह नजर नहीं आ रहा है। इस पर ग्राहक भी कंपनी से शिकायत कर रहे हैं कि अगर इस प्लान को बंद ही करना था तो लेकर भी क्यूं आए। ये बताया भी नहीं कि इस प्लान को हटा देंगे।