Vodafone Idea ने बंद किया 549 रुपये का प्लान, अभी हाल में किया था लॉन्च

Vodafone Idea (Vi) New Recharge Plan: देश की तीसरी बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने 549 रुपये का प्रीपेड प्लान बंद कर दिया है। कंपनी ये 549 रुपये का प्रीपेड प्लान हाल में ही लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे लॉन्च करने के कुछ ही दिनों में बंद कर दिया है। हालांकि, टेलिकॉम कंपनी ने इस प्लान को ग्राहकों के लिए बहुत ही साइलेंट तरीके से जोड़ा था और फिर हटा भी दिया है

अपडेटेड May 01, 2023 पर 1:42 PM
वोडाफोन आइडिया ने 549 रुपये का प्रीपेड प्लान बंद कर दिया है।

Vodafone Idea (Vi) New Recharge Plan: देश की तीसरी बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने 549 रुपये का प्रीपेड प्लान बंद कर दिया है। कंपनी ये 549 रुपये का प्रीपेड प्लान हाल में ही लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे लॉन्च करने के कुछ ही दिनों में बंद कर दिया है। हालांकि, टेलिकॉम कंपनी ने इस प्लान को ग्राहकों के लिए बहुत ही साइलेंट तरीके से जोड़ा था और फिर हटा भी दिया है। ये प्लान कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर नजर नहीं आ रहा है। ग्राहक भी कंपनी से शिकायत कर रहे हैं कि अगर इस प्लान को बंद ही करना था तो लेकर क्यूं आए।

वोडाफोन आइडिया 549 रुपये के प्लान के फायदे (Vodafone Idea Rupees 549 Plan)

Vodafone Idea का 549 रुपये वाला प्लान 180 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के साथ आपको कुल 1GB डेटा मिलता है। अतिरिक्त डेटा के लिए 1 जीबी की डेली लिमिट के बाद अगर आपको डेटा चाहिए तो डेटा का टॉपअप रिचार्ज करा सकते हैं। इसमें लोकल और एसटीडी कॉल के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड की दर से चार्ज देना होगा। यानी, इसमें आपको 549 रुपये का सीमित टॉकटाइम मिलेगा। इस प्लान की खास बात इसकी वैलिडिटी थी। यह योजना उन ग्राहकों के लिए है जो वैलिडिटी चाहते हैं और डेटा बेनिफिट उनकी जरूरत की लिस्ट में सबसे नीचे है।


इन ग्राहकों के लिए फायदेमंद था ये प्लान

यह उन उपभोक्ताओं के लिए एक शानदार योजना थी जो केवल अपने सेकेंडरी वीआई सिम को लंबे समय तक एक्टिव रखना चाहते थे। इस प्लान में ग्राहकों को SMS का फायदा नहीं मिल रहा था। हालांकि, अब प्लान बंद होने के बाद ग्राहक भी शिकायत कर रहे हैं कि इस प्लान को क्यों बंद कर दिया है।

फर्स्ट रिपब्लिक बैंक के अधिग्रहण के लिए PNC और जेपी मॉर्गन ने दाखिल की फाइनल बिड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।