Vodafone Idea ने अपने 2 हिट प्लान में किये बदलाव, अब पहले से ज्यादा मिलेंगे फायदे

Vodafone Idea Prepaid Plan: अभी Vodafone-Idea भारत में केवल 4G सर्विस दे रही है लेकिन वह अपने प्लान को तब भी समय-समय पर रिवाइज कर रही है। टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया ने अब 129 रुपये और 298 रुपये के दो मौजूदा प्लान पर मिलने वाले फायदों को रिवाइज किया है

अपडेटेड Apr 13, 2023 पर 10:26 AM
Story continues below Advertisement
Vodafone-Idea ने रिवाइज किये अपने 2 प्लान।

Vodafone Idea Prepaid Plan: अभी Vodafone-Idea भारत में केवल 4G सर्विस दे रही है लेकिन वह अपने प्लान को तब भी समय-समय पर रिवाइज कर रही है। टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया ने अब 129 रुपये और 298 रुपये के दो मौजूदा प्लान पर मिलने वाले फायदों को रिवाइज किया है। जब देश में Jio और Airtel ने 5G सर्विस शुरू कर दी है, तो ऐसे में अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए कंपनी अपने प्लान में बदलाव कर रही है। इसके अलावा कंपनी ने 181 रुपये का पैक लॉन्च किया है, जहां यूजर्स को डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स मिलेंगे।

Vodafone-Idea का 129 रुपये और 298 रुपये का रिवाइज प्लान

टेलीकॉम ऑपरेटर के 129 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 18 दिनों के लिए 200MB डेटा मिलता है। हालांकि, पैक ग्राहकों को SMS के फायदे नहीं मिलते। ग्राहकों को लोकल एसएमएस के लिए 1 रुपये, एसटीडी एसएमएस के लिए 1.5 रुपये और आईएसडी संदेशों के लिए 5 रुपये का पेमेंट करना होगा। 298 रुपये का प्लान अब 28 दिनों के लिए 50GB डेटा, प्रीमियम मूवीज, ओरिजिनल, न्यूज और लाइव टीवी के लिए Vi मूवीज और टीवी क्लासिक एक्सेस की सर्विस भी दे रहा है।


वोडाफोन आइडिया का 181 रुपये का रिचार्ज प्लान

वोडाफोन आइडिया के 181 रुपये के प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही रोजाना 1GB डेटा मिलता है। यानी, ग्राहकों को 30GB डेटा मिलेगा और 1GB डेटा समाप्त हो जाने के बाद, यह 24 घंटों के बाद फिर से रीसेट हो जाएगा। टेलीकॉम ऑपरेटर ने 181 रुपये के प्लान के अलावा 289 रुपये और 429 रुपये के दो प्लान लॉन्च किए हैं, जो 78 दिनों के लिए मिल रहे हैं।

वोडाफोन आइडिया का 289 रुपये का रिचार्ज प्लान

289 रुपये के प्लान में 4GB डेटा, 600 मैसेज और 48 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। यह पैक उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है जो वोडाफोन-आइडिया को सेकेंडरी सिम के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा 429 रुपये का एक पैक है, जिसमें 1,000 SMS मिलते हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग 78 दिनों के लिए मिलती है। साथ ही रिचार्ज में 6GB डेटा मिलता है।

शॉर्ट कॉल : TCS, Concor, Puravankara और Titagarh पर रहेगी मार्केट की नजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।