Vodafone Idea (Vi): वोडाफोन आइडिया अपने ग्राहकों को जल्द झटका दे सकती है। वोडाफोन आइडिया देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। Vi जल्द ही अपने 5G डेटा प्लान्स के रेट को बढ़ा सकती है। अभी तक Jio और Airtel जैसी कंपनियां भी 5G सर्विस सिर्फ उन प्लान्स के साथ दे रही हैं जिनमें कम से कम 299 रुपये का रिचार्ज होता है और 2GB डेली डेटा मिलता है। Vi भी इसी तरह की रणनीति अपना रहा है। फिलहाल Vi की 5G सर्विस केवल कुछ ही शहरों और सर्कल्स में चालू है, लेकिन कंपनी का कहना है कि अगस्त 2025 तक वह अपने सभी प्रमुख सर्कल्स में 5G शुरू कर देगी।
299 रुपये से ज्यादा के प्लान होंगे महंगे?
Vi के मैनेजमेंट का कहना है कि 5G रोलआउट से 4G नेटवर्क पर दबाव कम हुआ है और यूजर्स को बेहतर 4G स्पीड मिल रही है। कंपनी अभी उन यूजर्स को 5G दे रही है जो 299 रुपये या उससे ज्यादा का रिचार्ज कराते हैं। इसमें हर महीने 300GB हाई-स्पीड डेटा लिमिट के साथ अनलिमिटेड डेटा मिल रहा है। लेकिन जैसे-जैसे नेटवर्क कवरेज बढ़ेगा, कंपनी ज्यादा चार्ज करने की योजना बना रही है।
Vi की योजना है कि वह जल्दी ही भारत की 90% 4G यूजर पॉपुलेशन तक पहुंच बनाए। इसके लिए कंपनी को फंड्स की जरूरत होगी। Vi का खर्चा (capex) अभी ज्यादा है, जिसे बनाए रखने के लिए उसे बैंकों से कर्ज की जरूरत होगी। Q4 FY25 के रिजल्ट में देखा गया कि कंपनी ने अपने बैंक लोन में तेजी से कटौती की है, जो पॉजिटिव संकेत है।