वोडाफोन आइडिया ने सबके उड़ाए होश, सिर्फ 17 रुपये में दे रहा है अनलिमिटेड डेटा

Vodafone Idea: वोडाफोन आइडिया अभी तक अपनी 5G सर्विस को शुरू नहीं कर पाया है। यही कारण है कि 5G कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण कंपनी ने अपने कई ग्राहकों को खोया है। यही कारण है कि कंपनी अपने नए-नए प्लान ला रही है जिसके मिलने वाले फायदे ग्राहकों को उनके साथ जोड़ सकें

अपडेटेड Jun 02, 2023 पर 7:40 PM
Vi का नया 17 रुपये का प्लान 24 घंटे की वैलिडिटी के साथ आता है।

Vodafone Idea: वोडाफोन आइडिया अभी तक अपनी 5G सर्विस को शुरू नहीं कर पाया है। यही कारण है कि 5G कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण कंपनी ने अपने कई ग्राहकों को खोया है। यही कारण है कि कंपनी अपने नए-नए प्लान ला रही है जिसके मिलने वाले फायदे ग्राहकों को उनके साथ जोड़ सकें। कंपनी ग्राहकों के लिए सस्ते और कई फायदे वाले प्लान लेकर आई है। वोडाफोन आइडिया सिर्फ 17 रुपेय में आधी रात को अनलिमिटेड डेटा ऑफर कर रहा है। आइए जानते हैं इन प्लान्स के फायदे..

वोडाफोन आइडिया 17 रुपये के प्लान के फायदे (Vodafone Idea Rupees 17 Plan)

Vi का नया 17 रुपये का प्रीपेड प्लान 24 घंटे की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अनलिमिटेड नाइट डेटा मिलता है। हालांकि, इस प्लान में सिर्फ डेटा ही मिलता है। अन्य कोई और फायदा नहीं मिलता है। इस प्लान के साथ कोई भी आउटगोइंग SMS या कॉल की सर्विस नहीं दी जा रही है। साथ इस प्लान में कोई भी वैलिडिटी या कॉल की सर्विस नहीं मिल रही है। इसका मतलब है कि अगर आप कॉल करना चाहते हैं या एसएमएस भेजना चाहते हैं, तो आपको दूसरे प्लान से रिचार्ज करना होगा।


वोडाफोन आइडिया 57 रुपये के प्लान के फायदे (Vodafone Idea Rupees 57 Plan)

57 रुपये का प्रीपेड प्लान सबसे ज्यादा फायदों के साथ उतारा गया है। इसमें ग्राहकों को कुल सात दिन यानी 168 घंटे की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान अनलिमिटेड नाइट डेटा देता है। यानी, 17 रुपये के प्लान की तहत इसमें भी सिर्फ रात के लिए फ्री अनलिमिटेड डेटा मिलता है। इस प्लान में फ्री कॉल या SMS की सर्विस नहीं मिलती है। अन्य सर्विस के लिए आपको दूसरा प्लान रिचार्ज कराना होगा। ये प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है जिन्हें डेटा की जरूरत ज्यादा। साथ ही उन्हें जिन्हें रात भर जागकर वेबसीरिज देखने की आदत है।

एक्स-डिविडेंड के दिन डेढ़ फीसदी टूटा Infosys, चेक करें मूर्ति फैमिली के खाते में कितना क्रेडिट होगा डिविडेंड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।