वेटर की नौकरी से Instagram बॉस, फ्लैट का किराया चुकाने के लिए किये टाइमपास काम ने बना दी इस हेड की लाइफ

Success Story:अब सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम को एडम मोसेरी (Adam Mosseri) लीड कर रहे हैं। ज्यादातर लोग इनके बारे में नहीं जानते लेकिन इनकी कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। वह अपनी पढ़ाई और फ्लैट का किराया चुकाने के लिए वेटर की नौकरी करते थे लेकिन इन जॉब्स को करने से ही उन्हें नई राहें मिलती गईं

अपडेटेड Dec 05, 2023 पर 11:50 AM
पढ़ाई के दौरान Adam Mosseri ने पॉकेट मनी के लिए अपने माता-पिता पर निर्भर नहीं रहने का फैसला किया और वेटर और बारटेंडर का काम किया।

Success Story: इंस्टाग्राम (Instagram) हमारे जीवन और ऑनलाइन सोशल लाइफ का एक जरूरी हिस्सा बन गया है। हममें से कई लोग इसके आदी हैं और आज के समय में किसी भी घटना के बाद फोटो और वीडियो अपलोड करने की होड़ हर जगह देखने को मिल रही है। इंस्टाग्राम आज दुनिया का चौथा सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप है। 2010 में केविन सिस्ट्रॉम (Kevin Systrom) और माइक क्राइगर (Mike Krieger) ने इसे शुरू किया। अब सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम को एडम मोसेरी (Adam Mosseri) लीड कर रहे हैं। ज्यादातर लोग इनके बारे में नहीं जानते लेकिन इनकी कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। वह अपनी पढ़ाई और फ्लैट का किराया चुकाने के लिए वेटर की नौकरी करते थे लेकिन इन जॉब्स को करने से ही उन्हें नई राहें मिलती गईं।

साल 2008 में फेसबुक से शुरू किया अपना करियर

साल 2008 में एडम मोसेरी ने फेसबुक से अपना करियर शुरू किया। हालांकि, इससे पहले उन्होंने भारत सहित दुनिया के कई देशों में काम किया है। एडम मोसेरी ने न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के गैलाटिन स्कूल ऑफ इंडिविजुअलाइज्ड स्टडी (New York University’s Gallatin School of Individualised Study) में मीडिया और इनफर्मेशन डिजाइन की पढ़ाई की। उन्होंने 2005 में इस एरिया में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।


पढ़ाई के दौरान की वेटर की नौकरी

पढ़ाई के दौरान Adam Mosseri ने पॉकेट मनी के लिए अपने माता-पिता पर निर्भर नहीं रहने का फैसला किया और वेटर और बारटेंडर का काम किया। जब मोसेरी न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे, तब उन्होंने अपने फ्लैट का किराया चुकाने के लिए वेब डिजाइनिंग शुरू की और अपनी फर्म का नाम ब्लैंक मोसेरी रखा, जहां वे ग्राफिक्स और इंटरैक्शन डिजाइन करते थे।

ऐप हुआ फेल लेकिन ला दिया फेसबुक की नजर में

जब कंपनी सफल हो गई तो उसने सैन फ्रांसिस्को में दूसरा ऑफिस खोला। इसके बाद मोसेरी ने एक म्यूजिक-शेरिंग ऐप बनाया। हालांकि, यह ऐप सफल नहीं रहा, लेकिन इसने उन्हें सोशल मीडिया की बड़ी कंपनी फेसबुक की नजरों में ला दिया। 2008 में मोसेरी फेसबुक कर्मचारी बन गया। उन्हें न्यूज फीड को देखने का काम सौंपा गया। साल 2016 में फेसबुक को फेक न्यूज के लिए बहुत शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। इसके बाद मोसेरी इंस्टाग्राम में रीलोकेट कर दिया जिसे फेसबुक ने तब खरीदा था।

अब फॉर्च्यून की '40 अंडर 40' लिस्ट में हुए शामिल

मोसेरी को मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Meta CEO Mark Zuckerberg) ने इंस्टाग्राम का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया। वह उन पर काफी विश्वास करते रहे हैं। 2018 में सिस्ट्रॉम और क्राइगर के फेसबुक छोड़ने के फैसले के बाद मोसेरी को इंस्टाग्राम का प्रमुख नियुक्त किया गया था। 2020 में एडम मोसेरी को फॉर्च्यून की '40 अंडर 40' लिस्ट (40 Under 40 list) की टेक केटेगरी में लिस्ट किया गया था।

Swashthik Plascon की धांसू लिस्टिंग, 40% प्रीमियम पर एंट्री के बाद अपर सर्किट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।