Investment Option: कई निवेशक बिना सोचे-समझे निवेश कर देते हैं, जिसके लिए वह बाद में कई बार पछताते भी हैं। जब पैसों की जरूरत होती है तो अपने निवेश से पैसा निकालना पड़ जाता है। यहां आपको ऐसे ऑप्शन बता रहे हैं जिसमें अगर सोच-समझकर निवेश किया जाए तो अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। साथ ही पैसों की जरूरत पड़ने पर कोई दिक्कत भी नहीं आएगी। यहां आपको निवेश के कुछ विकल्प बता रहे हैं जिसमें निवेशकों अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
बैंक एफडी (Bank FD): बैंक एफडी में आप 7 दिन से लेकर 1 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं। वैसे आप 5 या 10 साल के लिए भी एफडी कर सकते हैं।अगर आप बिना जोखिम का रिटर्न पाना चाहते हैं तो आपको 1 साल की एफडी पर 3.40% से 5.75% तक ब्याज मिल सकता है।
कंपनी FD: कई कंपनियां अपने बिजनेस के लिए बाजार से पैसा जुटाती हैं। इसके लिए कंपनी एफडी जारी करती है। कंपनी FD पर बैंक से ज्यादा रिटर्न देती है। हालांकि, निवेश करने से पहले रेटिंग एजेंसी की दी रेटिंग के आधार पर निवेश कर सकते हैं। आईसीआईसीआई होम फाइनेंस एफडी पर 7% और मणिपाल हाउसिंग फाइनेंस सिंडिकेट 8.25% ब्याज दे रहा है।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit) : पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में आप एक साल, दो साल, तीन साल और पांच साल के लिए निवेश कर सकते हैं। 30 सितंबर 2023 को समाप्त होने वाली तिमाही के लिए एक साल के पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम पर 6.9% की ब्याज दर मिल रही है। ब्याज का पेमेंट सालाना सालाना किया जाता है लेकिन कैलकुलेशन तिमाही होती है।
रेकरिंग डिपॉजिट (RD): आरडी में आप 6, 9 या 12 महीने के लिए निवेश कर सकते हैं। आरडी में जमा का न्यूनतम पीरियड छह महीने होता है। आरडी पर 6.75% से 7.25% की दर से ब्याज मिलता है।
डेब्ट म्यूचुअल फंड (Debt Mutual Fund): आप छोटे पीरियड के लिए डेब्ट म्यूचुअल फंड में भी निवेश कर सकते हैं। इसमें आप अधिकतम 12 महीने के लिए निवेश कर सकते हैं। इसमें आपको औसतन 6% से 7% रिटर्न मिलेगा।