रिलायंस जियो (Reliance Jio) भारत का पॉपुलर टेलीकॉम ऑपरेटर ब्रांड है जिसको ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जियो ग्राहकों कॉल्स और मोबाइल डेटा जैसे कई सर्विस ऑफर करता है। अब Jio आपको पेमेंट बैंक अकाउंट की सर्विस भी दे रहा है। यहां हम आपको जियो पेमेंट बैंक के बारे में सब कुछ बता रहे हैं। आप इसे आसानी से खोल सकेंगे और इस्तेमाल भी कर सकेंगे।
Jio Payment Bank अन्य इंडियन पेमेंट बैंक जैसा ही है जैसे पेटीएम पेमेंट बैंक, एयरटेल पेमेंट बैंक, आदित्य बिरला NSDL पेमेंट बैंक आदि। यह एक वर्चुअल बैंक हैं जिसे आप अपने मोबाइल के जरिये इस्तेमाल और कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि, जल्द ही देश में कई शहरों में इसके आउटलेट खुलने वाले हैं। आप बिना जियो नंबर के भी जियो पेमेंट बैंक अकाउंट खोल सकते हैं। अकाउंट खोलने के लिए आपको आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत होगी।
Jio Payment Bank के फायदे
Jio Payment Bank में आपको न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने की जरूरत नहीं होगी, जबकि रेगुलर बैंक में रखना होता है। पेमेंट बैंक से क्विक रिचार्ज कर सकते हैं। इसमें आपक 4 फीसदी का ब्याज भी मिलेगा। देश भर में जियो पेमेंट बैंक के 70,000 से ज्यादा आउटलेट हैं।
जियो पेमेंट बैंक अकाउंट खोलने का तरीका बहुत ही आसान है। MyJio App के जरिए आप अपना अकाउंट खोल सकते हैं। यहां पहले आप अपनी आधार और पैन कार्ड जैसी डिटेल भरेंगे। इन डिटेल का वैरिफिकेशन एक OTP के जरिये होगी। ये OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। यहां आपको कोई भी डॉक्यूमेंट जमा नहीं करना है। आपका अकाउंट खुल जाएगा।