Get App

क्या होता है PPF अकाउंट? बस कुछ सालों में मिल जाएंगे 40 लाख रुपये

PPF: पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) एक ऐसी योजना है जिसमें आप रेगुलर पैसा लगाकर कुछ सालों में अपने लिए बड़ा फंड बना सकते हैं। नियमित तरीके से लगातार निवेश करेंगे तो अपने लिए, बच्चों की पढाई या शादी जैसे बड़े खर्चों वाले कामों के लिए 40 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का फंड बना पाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 22, 2024 पर 7:00 AM
क्या होता है PPF अकाउंट? बस कुछ सालों में मिल जाएंगे 40 लाख रुपये
पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) एक ऐसी योजना है जिसमें आप रेगुलर पैसा लगाकर कुछ सालों में अपने लिए बड़ा फंड बना सकते हैं।

 

PPF: पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) एक ऐसी योजना है जिसमें आप रेगुलर पैसा लगाकर कुछ सालों में अपने लिए बड़ा फंड बना सकते हैं। नियमित तरीके से लगातार निवेश करेंगे तो अपने लिए, बच्चों की पढाई या शादी जैसे बड़े खर्चों वाले कामों के लिए 40 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का फंड बना पाएंगे। अगर आप अपनी नौकरी या बिजनेस की शुरूआत या कहें की कम उम्र में भी पैसा निवेश करना शुरू करते हैं, तो इस फंड के टारगेट को पाना आसान हो जाएगा। यहां बता रहे हैं कि आप कैसे PPF में निवेश कर 40 लाख रुपये लेकर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड कैसे बना सकते हैं।

हर महीने जमा करना होगा पैसा

अगर आप पीपीएफ खाते में हर महीने 12,500 रुपये जमा करते हैं और इसे 15 साल तक निवेश करते हैं। तो आपको मैच्योरिटी पर कुल 40.68 लाख रुपये मिलेंगे। इसमें आपका कुल निवेश 22.50 लाख रुपये होगा, जबकि 18.18 लाख रुपये ब्याज से आपकी इनकम होगी। यह कैलकुलेशन अगले 15 साल तक 7.1% सालाना ब्याज के आधार पर की गई है। ब्याज दर बदलने पर मैच्योरिटी का पैसा बदल सकता है। पीपीएफ में ब्याज कंपाउंडिंग आधार पर मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें