Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज लगातार उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है। देश के अलग-अलग बाजारों और एक्सचेंजों में इसके दामों में मिश्रित रुझान बना हुआ है। कहीं गिरावट तो कहीं हल्की तेजी के बीच चांदी का भाव अलग-अलग स्तरों पर कारोबार कर रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत घटकर 2,26,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) रह गई है, जो पिछले करीब 6 महीनों का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव सुबह तक 0.58% बढ़कर 2,20,940 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,19,672 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था।
