Get App

WhatsApp ने यूजर्स को दिया दिवाली धमाका, कंपनी दे रही है 255 रुपये का कैशबैक ऑफर- बैंक खाते में आएंगे पैसे

WhatsApp की तरफ से दिवाली पर ग्राहकों को WhatsApp Pay पर कैशबैक डील ऑफर मिल रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 01, 2021 पर 6:50 PM
WhatsApp ने यूजर्स को दिया दिवाली धमाका, कंपनी दे रही है 255 रुपये का कैशबैक ऑफर- बैंक खाते में आएंगे पैसे

WhatsApp की तरफ से दिवाली (Diwali) पर ग्राहकों को WhatsApp Pay पर कैशबैक डील ऑफर मिल रही है। यह WhatsApp का प्रमोशनल ऑफर है। यहां ग्राहकों को WhatsApp के UPI बेस्ड पेमेंट सर्विस से पेमेंट करने पर 51 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। ऑफर के तहत WhatsApp से 5 बार ट्रांजेक्शन करने पर  ग्राहकों को 255 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यूजर्स को WhatsApp पे से 1 रुपये का न्यूनतम पेमेंट करना होगा। ये कैशबैक सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होगा।

आपको बैंक एकाउंट को WhatsApp Pay से लिंक करना होगा, ताकि कैशबैक आपके बैंक खाते में आ सके।WhatsApp बीटा मोड में प्रमोशनल ऑफर दे रहा है। Whatsapp एंड्रॉइड बीटा ऐप में चैट विंडो के ऊपर पेमेंट का ऑप्शन है। ये प्रमोशन थोड़े ही समय के लिए है।

Nipah Virus: क्या अगली महामारी का कारण बन सकता है निपाह वायरस?

ऐसे करनी होगी WhatsApp से पेमेंट

- सबसे पहले Whatsapp चैट ओपन करें, वहां टेक्स्ट एरिया में रुपये का आइकन दिखाई देगा।
- रुपये के आइकन पर क्लिक करके Add your bank Account का ऑप्शन

आएगा।

- इस पर क्लिक करके ग्राहकों को टर्म एंड कंडीशन को स्वीकार करना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें