Bank Holiday On Raksha Bandhan: रक्षाबंधन के कारण किस शहर में 30 अगस्त को बंद होंगे बैंक? कहां 31 को नहीं खुलेंगी ब्रांच, चेक करें शहरों के नाम

Bank Holiday On Raksha Bandhan: ज्यादातर लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि राखी किस दिन है 30 या 31 अगस्त? ज्यादातर ये देखने में आया है कि सभी त्योहार दो दिन मनाए जा रहे हैं क्योंकि त्योहार मनाने की डेट्स ही क्लीयर नहीं होती

अपडेटेड Aug 25, 2023 पर 1:50 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday On Raksha Bandhan: ज्यादातर लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि राखी किस दिन है 30 या 31 अगस्त?

Bank Holiday On Raksha Bandhan: ज्यादातर लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि राखी किस दिन है 30 या 31 अगस्त? ज्यादातर ये देखने में आया है कि सभी त्योहार दो दिन मनाए जा रहे हैं क्योंकि त्योहार मनाने की डेट्स ही क्लीयर नहीं होती। इस चक्कर में आप गलत दिन बैंक ब्रांच न पहुंच जाएं, इस बात का ध्यान रखियेगा। राखी के कारण सभी राज्यों और शहरों में बैंक की छुट्टी का दिन अलग-अलग है। यहां आपको पूरी लिस्ट बात रहे हैं कि किस शहर में रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2023) के कारण 30 अगस्त को बैंक बंद रहेंगे। साथ ही किन शहरों में 31 अगस्त को बैंक राखी (Rakhi 2023) के त्योहार के कारण बंद रहने वाले हैं।

राखी की कारण कब बंद होंगे बैंक – 30 या 31 अगस्त?

रक्षा बंधन भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में मनाए जाने वाले सबसे लोकप्रिय हिंदू त्योहारों में से एक है। रक्षा बंधन 2023 के लिए 30 अगस्त और 31 अगस्त को कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे। शहरों की सूची में जयपुर, शिमला, देहरादून, गंगटोक, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं।


रक्षाबंधन पर बैंकों में छुट्टी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार भारत में ज्यादातर प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक 30 अगस्त और 31 अगस्त को बंद रहेंगे। सभी बैंक अपने ग्राहकों से ब्रांच में आने से पहले छुट्टी का दिन जानने और उसे वैरिफाई करने की सलाह दे रहे हैं। इससे आपको बैंक जाकर परेशानी नहीं होगी।

इन शहरों में 30 और 31 अगस्त को बंद रहेंगे बैंक

बुधवार 30 अगस्त 2023 - रक्षा बंधन

रक्षाबंधन के मौके पर श्रीनगर और जयपुर में बैंक बंद रहेंगे।

गुरुवार 31 अगस्त 2023 - रक्षा बंधन

रक्षाबंधन के मौके पर तिरुवनंतपुरम, गंगटोक, लखनऊ, कानपुर, देहरादून और कोच्चि में बैंक बंद रहेंगे।

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी जारी

बैंक की छुट्टियों का यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सर्विस पर कोई असर नहीं पड़ता है। यूपीआई के जरिए भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं, जबकि कैश निकालने के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप नेट बैंकिंग, एटीएम, डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपना काम कर सकते हैं। आप क्रेडिट और डेबिट कार्ड का भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

अब 1 सितंबर तक Sensex में रहेगा Jio Financial, लेकिन इस कारण यह भी आखिरी डेडलाइन नहीं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।