Bank Holiday On Raksha Bandhan: ज्यादातर लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि राखी किस दिन है 30 या 31 अगस्त? ज्यादातर ये देखने में आया है कि सभी त्योहार दो दिन मनाए जा रहे हैं क्योंकि त्योहार मनाने की डेट्स ही क्लीयर नहीं होती। इस चक्कर में आप गलत दिन बैंक ब्रांच न पहुंच जाएं, इस बात का ध्यान रखियेगा। राखी के कारण सभी राज्यों और शहरों में बैंक की छुट्टी का दिन अलग-अलग है। यहां आपको पूरी लिस्ट बात रहे हैं कि किस शहर में रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2023) के कारण 30 अगस्त को बैंक बंद रहेंगे। साथ ही किन शहरों में 31 अगस्त को बैंक राखी (Rakhi 2023) के त्योहार के कारण बंद रहने वाले हैं।
