Get App

8th Pay Commission: कब तक लागू होगा 8वां वेतन आयोग, सैलरी में कितनी होगी बढ़ोतरी?

8th Pay Commission: देश के लाखों कर्मचारी और पेंशनभोगी 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। जानिए आयोग की सिफारिशें कब आएंगी और इसे कैसे लागू किया जाएगा। साथ ही, फिटमेंट फैक्टर कितना रहने वाला है।

Suneel Kumarअपडेटेड Jul 13, 2025 पर 5:02 PM
8th Pay Commission: कब तक लागू होगा 8वां वेतन आयोग, सैलरी में कितनी होगी बढ़ोतरी?
इस बार फिटमेंट फैक्टर 1.83 से 2.46 के बीच हो सकता है।

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की घोषणा जनवरी 2025 में की थी। इससे देशभर के 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। हालांकि, आयोग के चेयरपर्सन और सदस्यों की नियुक्ति के साथ टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) यानी कार्यदिशा फिलहाल लंबित है।

कब से लागू हो सकता है आयोग?

Ambit Institutional Equities की रिपोर्ट के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 2025 के अंत तक पेश की जा सकती हैं। इसे जनवरी 2026 से लागू किए जाने की संभावना है। हालांकि, अंतिम फैसला रिपोर्ट सौंपे जाने और सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आयोग की सिफारिशें अगर FY27 से लागू होती हैं, तो इससे सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में 30 से 34 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें