Get App

ITR Filing 2025: अब तक 75 लाख से ज्यादा रिटर्न फाइल, लेकिन रिफंड में हो सकती है देरी; जानें क्या है वजह

ITR Filing 2025: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की प्रक्रिया जोरों पर है। अब तक 75 लाख से अधिक लोग अपना रिटर्न दाखिल कर चुके हैं। लेकिन, कई टैक्सपेयर्स का रिफंड के लिए इंतजार बढ़ सकता है। जानिए टैक्स विभाग रिफंड जारी करने में देरी क्यों कर रहा और टैक्सपेयर्स को क्या करना चाहिए।

Suneel Kumarअपडेटेड Jul 03, 2025 पर 2:56 PM
ITR Filing 2025: अब तक 75 लाख से ज्यादा रिटर्न फाइल, लेकिन रिफंड में हो सकती है देरी; जानें क्या है वजह
ITR फाइलिंग की शुरुआत मई 2025 के अंत में हुई।

ITR Filing 2025: असेसमेंट ईयर 2025–26 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइलिंग इस साल मई के अंत से शुरू हुई थी, और अब तक 75 लाख से ज्यादा टैक्सपेयर्स ITR फाइल कर चुके हैं। इनमें से करीब 71.1 लाख रिटर्न ई-वेरिफाई भी हो चुके हैं। ये जानकारी इनकम टैक्स विभाग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की है। हालांकि, वेबसाइट पर पहले जहां यह बताया जाता था कि कितने ITR प्रोसेस हो चुके हैं, अब वह सेक्शन खाली दिख रहा है।

ITR प्रोसेसिंग और रिफंड में देरी क्यों?

टैक्स एक्सपर्ट का मानना है कि इस बार इनकम टैक्स विभाग टैक्स रिफंड तब तक जारी नहीं करेगा, जब तक वह पिछले वर्षों की ITR रिपोर्ट और असेसमेंट ऑर्डर की पूरी तरह समीक्षा न कर ले।

एक तो ITR फाइलिंग प्रक्रिया इस साल लगभग एक महीने की देरी से मई के अंत में शुरू हुई, और अब रिफंड प्रोसेसिंग भी सुस्त गति से हो रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि पुराने रिटर्न और पेंडिंग स्क्रूटनी को पहले क्लियर किया जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें