अगर आपको पैसों की भारी दिक्कत होती है तो आप सबसे पहले पर्सनल लोन लेने के लिए सोचते हैं। ऐसे में जानकारों का सुझाव यही रहता है कि आप अपने शेयर पर, या प्रॉपर्टी पर या फिर गोल्ड पर लोन ले सकते हैं। लेकिन भूलकर भी कभी भी पर्सनल लोन नहीं लेना चाहिए। पर्सनल लोन लेने में किसी भी प्रकार का कोई फायदा नहीं दिखाई दे रहा है।
ऐसे में हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आखिर क्यों पर्सनल लोन से बचना चाहिए।

1 – ब्याज दरें अधिक 
पर्नल लोन में ब्याज दरें सबसे अधिक वसूली जाती हैं। इसमें आपको तकरीबन 24 फीसदी तक ब्याज देना होता है। जबकि गोल्ड लोन, प्रॉपर्टी लोन या ऑटो लोन में इतना अधिक ब्याज नहीं होता। इससे पता चलता है कि यह ब्याज दरें कितनी अधिक हैं। ऐसे में पर्सनल लोन लेने का यह सबसे बड़ा नुकसान है। 

2. Pre-payment charges
अगर आप पर्सनल लोन लेना चाहते हैं तो आपसे प्री-पेमेंट चार्ज लिया जाएगा। जबकि अन्य कोई भी लोन लेंगे तो आपको प्री-पेमेंट चार्ज नहीं लगता। गोल्ड लोन में कोई प्री-पेमेंट चार्ज नहीं लगता।

3 – No loan if your credit score is bad
अगर आपका क्रेडिट स्कोर खराब है तो आपको कोई लोन नहीं मिलेगा। अगर आपका क्रेडिट स्कोर बेहद खराब है तो पूरी संभावना है कि आपका पर्सनल लोन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

4 Processing fees
पर्सनल लोन के मामले में Processing fees बहुत अधिक होती है।ष अगर इसकी तुलना गोल्ड लोन से करें तो देखेंगे कि ये Processing fees बहुत अधिक है। पसर्नल लोन लेने का यह एक दूसरा नुकसान है।

5 – इनकम प्रूफ की जरूरत 
बिन इनकम प्रूफ के पर्सनल लोन नहीं मिलता है। हालांकि गोल्ड लोन या प्रॉपर्टी लोन पर ऐसा नहीं है। जहां इनकम की प्रूफ देने की आवश्यकता हो।

Conclusion (निष्कर्ष)
कुल मिलाकर निष्कर्ष यह निकला कि पर्सनल लोन लेना बेहत नहीं है। अगर आप गोल्ड, प्रॉपर्टी गिरवी रखकर लोन लेते हैं तो कहीं ये बेहतर उपाय है। हालांकि आपको याद रखना होगा कि अगर आपने लोन लिया तो उसे वापस करना भी जरूरी है। क्योंकि आपने अपनी चीजें गिरवी रखी है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।