बीवी लंच देना भूली, तो खुली पति की किस्मत! एक झटके में जीते 25 करोड़, जानें क्या है पूरी कहानी

अक्सर बीवियां अपने पति को लंच देना भूल जाती हैं या लंचबॉक्स घर पर ही छूट जाता है। तब बेचारे पतियों के पास बाहर खाने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं होगा। लेकिन बीवी की ऐसी गलती अगर आपको करोड़पति बना दे, तो आप चाहेंगे कि पत्नी ऐसी गलती रोज करे...

अपडेटेड Nov 12, 2024 पर 2:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बीवी की ऐसी गलती अगर आपको करोड़पति बना दे, तो आप चाहेंगे कि पत्नी ऐसी गलती रोज करे...।

अक्सर बीवियां अपने पति को लंच देना भूल जाती हैं या लंचबॉक्स घर पर ही छूट जाता है। तब बेचारे पतियों के पास बाहर खाने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं होगा। लेकिन बीवी की ऐसी गलती अगर आपको करोड़पति बना दे, तो आप चाहेंगे कि पत्नी ऐसी गलती रोज करे...। जी हां, कुछ ऐसा ही हुआ। जब पत्नी ने लंच बनाया लेकिन पति घर पर लंचबॉक्स भूल गया। इसी भूल ने हसबेंड को 25 करोड़ दिला दिये। आप भी जानना चाहते है कि क्या पूरा मामला..

लंच खरीदते समय 25 करोड़ रुपये जीते

अमेरिका के मिसौरी के एक व्यक्ति ने हाल ही में 3 मिलियन डॉलर (लगभग 25 करोड़ रुपये) की लॉटरी जीती। वह लंच खरीदने एक ग्रॉसरी स्टोर गए थे क्योंकि वह अपना लंच घर पर भूल गए थे। वहां उन्होंने 30 डॉलर लगभग 2500 रुपये का Millionaire Bucks नामक लॉटरी टिकट खरीदा। जब उन्होंने इसे स्कैन किया, तो मशीन पर ‘Lottery Winner’ का मैसेज दिखा।


पत्नी को अपनी गलती पर नहीं हुआ भरोसा!

लॉटरी अधिकारियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह आमतौर पर इतने महंगे टिकट नहीं खरीदते, लेकिन उस दिन उनके पास 60 डॉलर थे और उन्होंने इसे आजमाने का सोचा। इतनी बड़ी रकम जीतकर वह हैरान रह गए। हालांकि, उन्होंने बताया कि उन्हें मजाक करने का शौक है, इसलिए उनकी पत्नी ने शुरुआत में उनकी बात पर यकीन नहीं किया। ये दोनों ही बातें ये बताती है कि आपकी किस्मत कभी भी बदल सकती है।

ऑरेंज जूस खरीदने में जीते 2 करोड़

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइना में एक साधारण सा ऑरेंज जूस खरीदने का फैसला एक परिवार की जिंदगी बदल गया। केर्नर्सविले की केली स्पार एक गैस स्टेशन पर क्वालिटी मार्ट गईं, जहां उन्होंने जूस खरीदते समय लॉटरी टिकट देखने के बाद एक टिकट खरीदने का फैसला लिया। उन्होंने 20 डॉलर (लगभग 1600 रुपये) का टिकट खरीदा, जो Merry Multiplier नामक हॉलिडे थीम पर आधारित था। इस टिकट ने उन्हें 2,50,000 डॉलर यानी लगभग 2 करोड़ रुपये) का प्राइज दिलाया।

कुछ सेकेंड में बदल गई किस्मत

स्पार ने कहा कि यह हमारे लिए जिंदगी बदलने वाला मौका है। यह रकम हमारे परिवार के लिए कई नए दरवाजे खोलने में मदद करेगी। गैस स्टेशन पर मैंने नए टिकट देखे और अजीब डिजाइन वाले टिकट को खरीदने का फैसला किया। टिकट के मुड़ने वाले हिस्से ने मुझे इसे खरीदने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपनी खुशी नॉर्थ कैरोलाइना एजुकेशन लॉटरी के साथ शेयर करते हुए कहा कि यह जीत उन्हें काफी राहत देगी।

Stock Market Holiday: नवंबर में अब 7 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, यहां जानें कारण

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।