Stock Market Holiday: नवंबर में 7 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, यहां जानें कारण

Share Market Holiday List November 2024: नवंबर महीने में शेयर बाजर 7 दिन बंद रहने वाला है। स्टॉक मार्केट 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती और 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के कारण बंद रहेंगे

अपडेटेड Nov 12, 2024 पर 1:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Share Market Holiday List November 2024: नवंबर महीने में शेयर बाजर 7 दिन बंद रहने वाला है।

Share Market Holiday List November 2024: नवंबर महीने में शेयर बाजर 7 दिन बंद रहने वाला है। स्टॉक मार्केट 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती और 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के कारण बंद रहेंगे। भारतीय शेयर बाजार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) शामिल हैं। NSE ने 8 नवंबर को 15 और 20 नवंबर की छुट्टी का ऐलान किया था। नवंबर में अब 2 दिन शेयर बाजार बंद रहेगा। अगर इसमें वीकेंड की बची 5 छुट्टियों को मिला दिया जाए तो शेयर बाजार सात दिन के लिए बंद रहेगा। इन दिनों में ट्रेडिंग और सेटलमेंट से जुड़ी सभी ट्रांजेक्शन जैसे करेंसी डेरिवेटिव्स, फ्यूचर्स और ऑप्शंस, स्टॉक और कमोडिटी डेरिवेटिव्स बंद रहेंगी।

2024 में शेयर बाजार की छुट्टियां

2024 में शेयर बाजार पहले 1 नवंबर को दिवाली के अवसर पर बंद था। हालांकि, दिवाली पर एक घंटे का विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र 1 नवंबर को शाम 6:00 से 7:10 बजे तक आयोजित किया गया था। अब स्टॉक मार्केट 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती और 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा के कारण बंद रहेगा।


15 नवंबर (शुक्रवार): गुरु नानक जयंती के कारण शेयर बाजर बाजार बंद रहेगा। यह सिख धर्म का महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व है।

20 नवंबर (बुधवार): महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के कारण बाजार बंद रहेंगे। इस दिन राज्य की 288 सीटों पर मतदान होगा और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। महाराष्ट्र विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। राज्य में महा विकास अघाड़ी (MVA) और महायुति गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। महाराष्ट्र भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 13-14% का योगदान करता है, इसलिए इन चुनावों का आर्थिक और राजनीतिक दृष्टि से विशेष महत्व है। इसके अलावा अगले महीने दिसंबर में शेयर बाजार 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर एक दिन के लिए बंद रहेगा।

वीकेंड की छुट्टियां

16 नवंबर – शनिवार

17 नवंबर – रविवार

23 नवंबर – शनिवार

24 नवंबर – रविवार

30 नवंबर - शनिवार

Gold Price Today: तुलसी विवाह के दिन सोने में आई बड़ी गिरावट, एक दिन में 700 रुपये स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।