यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने पेश की ग्रुप हाउसिंग स्कीम, जानिए कितनी है प्लॉट की कीमत

अथॉरिटी ने सितंबर 2023 में भी एक ग्रुप हाउसिंग स्कीम पेश की थी। लेकिन, इसमें बिडर्स ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। यह हाउसिंग स्कीम नोएड अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के करीब स्थित है। इस स्कीम के लिए 20 मई तक आवेदन किया जा सकता है

अपडेटेड Apr 18, 2024 पर 11:05 PM
डेवलपर्स को पेमेंट में आसानी के लिए अथॉरिटी ने 90 दिन के अंदर प्लॉट की पूरी कीमत चुकाने की जगह किस्तों में पेमेंट करने की सुविधा दी है।

यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल अथॉरिटी (YEIDA) ने फिर से अपनी ग्रुप हाउसिंग स्कीम पेश की है। इसके तहत सेक्टर 22डी में छह प्लॉट बेचे जा रहे हैं। ये प्लॉट यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के करीब हैं। इससे पहले YEIDA की स्कीम को बिडर्स का रिस्पॉन्स नहीं मिला था। अधिकारियों के मुताबिक, अथॉरिटी को इन छह ग्रुप हाउसिंग प्लॉट्स की बिक्री से कम से कम 450 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। इससे पहले अथॉरिटी ने 2014 में ग्रुप हाउसिंग प्लॉट एलॉट किए थे। इसके 9 बाद इसने सितंबर 2023 में एक ग्रुप हाउसिंग स्कीम लॉन्च की थी। लेकिन, इस स्कीम में किसी बिडर ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

YEIDA के एक अधिकारी नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर मनीकंट्रोल को बताया, "रजिस्ट्रेशन और फीस जमा कराने की अंतिम तारीख 20 मई है। इस बार इन छह ग्रुप हाउसिंग प्लॉट्स के लिए बिडर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है।" मनीकंट्रोल आपको इस प्रोजेक्ट्स के बारे में 5 जरूरी बातें बता रहा है।

प्लॉट के साइज

अथॉरिटी ने अलग-अलग साइज के छह ग्रुप हाउसिंग प्लॉट बिक्री के लिए पेश किया है। ये अलग-अलग कैटेगरी के लिए हैं। इनमें से पांच प्लॉट प्रत्येक 20,000 वर्ग मीटर साइज के हैं। बाकी एक प्लॉट 40,000 वर्ग मीटर का है।


लोकेशन

ये प्लॉट अथॉरिटी के सेक्टर 22डी में हैं, जो यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित है। यह एक्सप्रेसवे मथुरा और आगरा को ग्रेटर नोएडा से कनेक्ट करता है। ये प्लॉट प्रस्तावित फिल्म सिटी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट और मेडिकल डिवाइस पार्क के नजदीक हैं। सेक्टर 22डी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से भी सीधे कनेक्टेड है, जो पश्चिमी यूपी को दिल्ली और हरियाणा से जोड़ता है।

कीमत और रजिस्ट्रेशन फीस

प्लॉट का रिजर्व प्राइस लोकेशन और साइज के आधार पर 61.5 से 135.3 करोड़ रुपये के बीच तय है। बिडिंग के लिए रिजर्व रेट 30,750 से 33,825 रुपये प्रति वर्ग मीटर के बीच है। रजिस्ट्रेशन फीस या अर्नेस्ट मनी (EMD) प्लॉट की कॉस्ट का 10 फीसदी है। इसका मतलब है कि रजिस्ट्रेशन अमाउंट 6.15 से 13.53 करोड़ रुपये के बीच होगा।

एलॉटमेंट

बिडर्स अपने अप्लिकेशंस और EMD अमाउंट 20 मई, 2021 तक डिपॉजिट करना होगा। बिडिंग के लिए जरूरी डॉक्युमेंट 21 मई तक जमा किए जा सकते हैं। इन ग्रुप हाउसिंग प्लॉट्स का एलॉटमेंट ई-ऑक्शन के जरिए होगा। यह ऑक्शन 10 जून, 2024 को होगा।

पेमेंट प्लान

डेवलपर्स को पेमेंट में आसानी के लिए अथॉरिटी ने 90 दिन के अंदर प्लॉट की पूरी कीमत चुकाने की जगह किस्तों में पेमेंट करने की सुविधा दी है। बिड डॉक्युमेंट के मुताबिक, आवेदक को 10 फीसदी अर्नेस्ट मनी अप्लिकेशन के वक्त देना होगा। सक्सेसफुल बिडर्स को ईएमडी अमाउंट एडजस्ट करने के बाद 40 फीसदी पेमेंट एलॉटमेंट लेटर के 60 दिन के अंदर चुकाना होगा। बाकी 60 फीसदी पैसा पांच साल में चुकाना होगा। इस दौरान हर किस्त का पेमेंट छमाही आधार पर होगा।

यह भी पढ़ें: उद्यमी अनिल गुप्ता ने मुंबई में दो Apartment खरीदने के लिए खर्च किए 270 करोड़ रुपये

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।