सीनियर सिटीजन के लिए देश में कई योजनाएं चल रह है। सरकार की तरफ से सीनियर सिटीजन के लिए चलाई जा रही योजनाओं में सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम सबसे बेस्ट योजना है क्योंकि इसमें निवेशकों को 8.2 फीसदी का ब्याज मिलता है। सेविंग के लिहाज से देखा जाए तो ये स्कीम खासतौर पर सीनियर सिटीजन के लिए बनाई गई है। हालांकि, कई बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक ऐसे हैं जहां 8 फीसदी से अधिक ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटीजन के लिए निवेश के लिए कई ऑप्शन हैं जहां उन्हें बेस्ट इंटरेस्ट मिल रहा है।
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Senior Citizen Saving Scheme) खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई योजना है।आप इसमें अपना पैसा 5 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं और 8.2% ब्याज कमा सकते हैं। आप कम से कम 1,000 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं और 30 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। यहां निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की छूट मिलती है।
ये बैंक दे रहे हैं सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम से ज्यादा ब्याज
Yes Bank: प्राइवेट सेक्टर बैंक Yes Bank सीनियर सिटीजन को FD स्कीम पर अधिकतम 8.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बंधन बैंक: 60 साल और उससे अधिक उम्र के ग्राहकों को बंधन बैंक 8.35 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक: उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 8.75 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।
सूर्योदय लघु वित्त बैंक: सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 9.6 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक: जना स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिक एफडी पर 9.00 प्रतिशत ब्याज दर पर पैसा देता है।
ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक: ESAF सीनियर सिटीजन को 9 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक: उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के ग्राहकों के लिए एफडी योजनाओं पर आकर्षक 8.6 प्रतिशत ब्याज दर प्रदान करता है।
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक: यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अपनी एफडी योजना पर 9.5 प्रतिशत की आकर्षक ब्याज दर प्रदान करता है।