Yes Bank Fixed Deposit Rates: प्राइवेट सेक्टर के बैंक Yes Bank ने अपने FD के रेट्स में बदलाव किया है। ये बदलाव 3 जून से लागू हो चुके हैं। अगर आप भी Yes Bank में एफडी कराने का प्लान कर रहे हैं, तो ये आपके लिए काम की खबर साबित हो सकती है।
Yes Bank Fixed Deposit Rates: प्राइवेट सेक्टर के बैंक Yes Bank ने अपने FD के रेट्स में बदलाव किया है। ये बदलाव 3 जून से लागू हो चुके हैं। अगर आप भी Yes Bank में एफडी कराने का प्लान कर रहे हैं, तो ये आपके लिए काम की खबर साबित हो सकती है।
नई दरों के अनुसार बैंक 7 दिन से 14 दिन तक के एफडी पर 3.5 फीसदी, 15 दिन से 45 दिन तक के एफडी पर 4 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है। बैंक 9 महीने से 1 साल तक के एफडी पर 5.75 फीसदी इन्टरेस्ट ऑफर कर रहा है। आइए जानतें हैं कि यस बैंक की FD पर नई ब्याज दरों के बारे में..
यस बैंक की FD की नई ब्याज दरें..
2 करोड़ से कम तक का एफडी पर इतना मिल रहा है ब्याज
- 7 से 14 दिन के एफडी पर - 3.25%
- 15 से 45 दिन के एफडी पर - 3.50%
- 46 से 90 दिन के एफडी पर - 4%
- 3 महीने से ज्यादा लेकिन 6 महीने से कम - 4.50%
- 6 महीने या उससे अधिक लेकिन 9 महीने से कम - 5%
- 9 महीने या उससे अधिक लेकिन 1 साल से कम - 5.25%
- 1 साल या उससे अधिक लेकिन 2 साल से कम - 6%
- 2 साल या उससे अधिक लेकिन 3 साल से कम - 6.25%
- 3 साल या उससे अधिक 10 साल तक - 6.50%
सीनियर सिटीजन की FD पर ब्याज दरें ( 2 करोड़ से कम )
- सीनियर सिटीजन को 50 बेसिस प्वाइंट अतिरिक्त फायदा मिलता है। बैंक मौजूदा समय 7 दिन से 10 साल तक के एफडी पर 3.75% से 7.25% तक ब्याज दर दे रहा है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।