YES Bank का फेस्टिव धमाका, 6.7% की ब्याज दर पर 35 साल के लिए मिलेगा होम लोन

महिलाओं को लोन पर 0.05 पर्सेंट की अतिरिक्त छूट दी जाएगी

अपडेटेड Oct 02, 2021 पर 9:30 AM

यस बैंक ने फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए होम लोन वाले ग्राहकों के लिए खास ऑफर लॉन्च किया है। सीमित अवधि के लिए लॉन्च इस ऑफर के तहत बैंक सिर्फ 6.7 पर्सेंट की दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। हाल ही में कई दूसरे सरकारी और निजी बैंकों ने भी होम लोन पर ऑफर पेश किया था। इसी कड़ी में अब यस बैंक ने भी अपना फेस्टिव ऑफर लॉन्च किया है।

"यस प्रीमियर होम लोन" नाम से 90 दिनों के लिए लॉन्च इस ऑफर के तहत बैंक 6.7 पर्सेंट की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। इसके अलावा महिलाओं को लोन पर 0.05 पर्सेंट की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। इसका मतलब है कि महिलाएं के लिए होम लोन की ब्याज दर 6.65 पर्सेंट से शुरू होगी।

बाबा! सेबी कब शुरू करेगा सही सवाल पूछना?

इतना ही नहीं, बैंक ने होम लोन की अवधि भी 35 साल कर दी है, जो आम तौर पर 30 साल रहती है। बैंक ने कहा कि सैलरी वाले संभावित ग्राहक न्यूनतम दस्तावेजों के साथ किफायती EMI दर पर 35 साल की अवधि के लिए लोन ले सकते हैं।

यह ऑफर प्रॉपर्टी की खरीदारी और दूसरे लेंडर्स से होम लोन बैलेंस ट्रांसफर कराने पर भी लागू है। बता दें कि यस बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, बैंक अभी 8.95 से 11.80 पर्सेंट के ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। ऐसे में मौजूदा ऑफर के तहत ग्राहकों को करीब 2.25 पर्सेंट कम ब्याज दर होम लोन ऑफर किया जाएगा।


Multibagger stock: लिस्ट होते ही 45 दिनों के अंदर इस केमिकल स्टॉक ने दिया 120% का रिटर्न, क्या आपने खरीदा?

इससे पहले सितंबर महीने में कई बैंकों ने होम लोन और कार लोन पर ब्याज दरें घटाने का ऐलान किया था। इन बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), ICICI बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) सहित बैंक शामिल हैं।  माना जा रहा है कि फेस्टिव सीजन के दौरान घरों की बिक्री बढ़ेगी। इसी को देखते हुए बैंक ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर लॉन्च कर रहे हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।