Yes Bank Fixed Deposit Rates: प्राइवेट सेक्टर के बैंक यस बैंक (Yes Bank) ने अपने फिक्सड डिपॉजिट (Fixed Deposit –FD) के रेट्स में बदलाव किया है। बैंक अपने रेगुलर और सीनियर सिटीजन्स के लिए FD पर कई योजनाएं मुहैया करा है। बैंक के पास 7 दिन (शॉर्ट टर्म) से लेकर 10 साल (लॉन्ग टर्म) तक की FD योजनाएं हैं।
बैंक ने FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है वो 3 नवंबर से लागू हो चुके हैं। नई दरों के अनुसार बैंक 7 दिन से 14 दिन तक के FD पर 3.25 फीसदी, 15 दिन से 45 दिन तक के FD पर 3.5 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है। वहीं 46 दिन से 90 दिनों के लिए 4 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है।
बैंक 3 महीने से 6 महीने के कम के मैच्योरिटी पर 4.5 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है। वहीं 6 महीना से ज्यादा और 9 महीने से कम पर 5 फीसदी की दर ब्याज दे रहा है। 9 महीना से 1 साल से कम की मैच्योरिटी पर बैंक 5.25 की दर से ब्याज मुहैया करा रहा है।
इसके साथ ही 1 साल से 3 साल की कम की अवधि पर बैंक 6 फीसदी की दर से ब्याज मुहैया करा रहा है। वहीं 3 साल से 10 साल से कम की अवधि पर बैंक 6.25 फीसदी की दर से ब्याज मिल रही है।
- 7 से 14 दिन के एफडी पर - 3.25%
- 15 से 45 दिन के FD पर - 3.50%
- 46 से 90 दिन के एफडी पर - 4%
- 3 महीने से ज्यादा लेकिन 6 महीने से कम - 4.50%
- 6 महीने या उससे अधिक लेकिन 9 महीने से कम - 5%
- 9 महीने या उससे अधिक लेकिन 1 साल से कम - 5.25%
- 1 साल या उससे अधिक लेकिन 3 साल से कम - 6%
- 3 साल या उससे अधिक लेकिन 10 साल से कम - 6.25%
सीनियर सिटीजन की FD पर ब्याज दरें ( 2 करोड़ से कम )
सीनियर सिटीजन को आम आदमी के मुकाबले 50 बेसिस पॉइंट (basis points) का अतिरिक्त फायदा मिलता है। बैंक मौजूदा समय 7 दिन से 10 साल तक के FD पर 3.75% से 7.% तक ब्याज दर दे रहा है। बता दें कि इससे पहले यस बैंक ने 3 जून 2021 को फिक्सड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया था।