Get App

Yes Bank का लोन होगा महंगा, जानिए ICICI Bank, BoB सहित बाकी बैंकों में क्या है इंटरेस्ट रेट

यस बैंक 1 जून 2022 से MCLR में 15-25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। Yes Bank के ऐसा करने पर होम लोन लेने वाले ग्राहकों की EMI में बढ़ोतरी हो जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 02, 2022 पर 12:36 PM
Yes Bank का लोन होगा महंगा, जानिए ICICI Bank, BoB सहित बाकी बैंकों में क्या है इंटरेस्ट रेट
है। Yes Bank के ऐसा करने पर होम लोन लेने वाले ग्राहकों की EMI में बढ़ोतरी हो जाएगी।

Yes Bank: प्राइवेट सेक्टर बैंक yes Bank ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) बढ़ा दिया है। MCLR यानी, कोई भी बैंक इस दर से कम लोन ऑफर नहीं कर सकता। यस बैंक 1 जून 2022 से MCLR में 15-25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। Yes Bank के ऐसा करने पर होम लोन लेने वाले ग्राहकों की EMI में बढ़ोतरी हो जाएगी।

अब ये है नई दर

Yes Bank की ओवरनाइट MCLR रेट 7.10 फीसदी हो गई है। बैंक ने एक महीने की एमसीएलआर बढ़ाकर 7.55 फीसदी, तीन महीने की एमसीएलआर को बढ़ाकर 7.70 फीसदी, छह महीने की एमसीएलआर को बढ़ाकर 8.50 फीसदी और एक साल की एमसीएलआर को बढ़ाकर 8.75 फीसदी कर दिया है। 1 सितंबर 2021 से यस बैंक का बेस रेट 8.50 प्रतिशत है और 26 जुलाई 2011 को इसका BPLR 19.75 प्रतिशत है।

बैंक 1 जून 2022 से MCLR में 15-25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें