Get App

Yes Bank ने लॉन्च किया खास डेबिट कार्ड, अमीर ग्राहकों को मिलेंगे कई फायदे

Yes Bank के इस खास डेबिट कार्ड को बैंक के अल्ट्रा-हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल (UHNI) कस्टमर्स के लिए पेश किया गया है। डेबिट कार्ड यूजर्स को ट्रैवल, वेलनेस, लाइफस्टाइल समेत अन्य कैटेगरी में बेहतरीन फीचर्स और कई फायदे मिलेंगे

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Jan 16, 2023 पर 7:52 PM
Yes Bank ने लॉन्च किया खास डेबिट कार्ड, अमीर ग्राहकों को मिलेंगे कई फायदे
यस बैंक (Yes Bank) ने मास्टरकार्ड (Mastercard) के साथ मिलकर यस प्राइवेट डेबिट कार्ड (YES Private Debit Card) लॉन्च करने का ऐलान किया है।

प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक (Yes Bank) ने मास्टरकार्ड (Mastercard) के साथ मिलकर यस प्राइवेट डेबिट कार्ड (YES Private Debit Card) लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस खास डेबिट कार्ड को बैंक के अल्ट्रा-हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल (UHNI) कस्टमर्स के लिए पेश किया गया है। डेबिट कार्ड यूजर्स को ट्रैवल, वेलनेस, लाइफस्टाइल समेत अन्य कैटेगरी में बेहतरीन फीचर्स और कई फायदे मिलेंगे। इस डेबिट कार्ड को खास तौर पर प्रोफेशनल और आंत्रप्रेन्योर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। बैंक ने मास्टरकार्ड के प्रीमियम वर्ल्ड एलीट प्लेटफॉर्म पर कार्ड लॉन्च किया है, जिसे UHNI ग्राहकों के लिए एक सिग्नेचर ग्लोबल प्रोग्राम कहा गया है। इसके साथ, यस बैंक इस प्लेटफॉर्म पर डेबिट कार्ड लाने वाला एशिया पैसिफिक का पहला बैंक बन गया है।

डेबिट कार्ड यूजर्स को मिलेंगे ये फायदे

इस यस प्राइवेट डेबिट कार्ड में UHNI के लिए कई बेहतरीन फीचर्स हैं। इसके यूजर्स को प्राइवेट जेट, एयरपोर्ट लिमो, चालक वाली कार सेवाओं, ओबेरॉय होटल और रिसॉर्ट्स से ई-गिफ्ट वाउचर मिलेगा, जिनका इस्तेमाल चुनिंदा जगहों पर बुकिंग, डाइनिंग और स्पा एक्सपीरियंस के लिए किया जा सकेगा। इसके अलावा, कस्टमर्स को हर साल कॉम्प्लिमेंट्री गोल्फ सेशन और लेशन के साथ ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लाउंज का एक्सेस भी मिलेगा।

कंपनी का बयान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें