Yes Bank ने FD पर रिवाइज किया ब्याज, चेक करें लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट

Yes Bank Revise FD Interest Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक यस बैंक (Yes Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें 4 अक्टूबर से लागू हो चुकी है। बैंक 7 दिन से लेकर 120 महीने की एफडी ऑफर कर रहा है

अपडेटेड Oct 05, 2023 पर 4:13 PM
Yes Bank ने FD पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है।

Yes Bank Revise FD Interest Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक यस बैंक (Yes Bank) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें 4 अक्टूबर से लागू हो चुकी है। बैंक 7 दिन से लेकर 120 महीने की एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक 3.25 फीसदी से लेकर 7 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रे हैं। बैंक ने RBI की MPC बैठक से पहले अपनी दरों को रिवाइज किया है।

Yes Bank की FD पर नई दरें – ये दरें 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर हैं।

7 दिन से 14 दिन: 3.25 प्रतिशत (आम जनता)/ 3.75 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)


15 दिन से 45 दिन: 3.70 फीसदी (आम जनता)/ 4.20 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

46 दिन से 90 दिन: 4.10 फीसदी (आम जनता)/ 4.60 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

91 दिन से 120 दिन: 4.75 फीसदी (आम जनता)/ 5.25 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

120 दिन से 180 दिन: 5 फीसदी (आम जनता)/ 5.50 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

181 दिन से 271 दिन: 6.10 प्रतिशत (आम जनता)/ 6.60 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)

272 दिन से 1 वर्ष से कम: 6.35 प्रतिशत (आम जनता)/ 6.85 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)

1 साल से 18 महीने: 7.25 फीसदी (आम जनता)/ 7.75 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

18 महीने से 24 महीने से कम: 7.50 फीसदी (आम जनता)/ 7.75 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

24 महीने 1 दिन से 36 महीने से कम: 7.25 प्रतिशत (आम जनता) / 7.75 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)

36 महीने से 60 महीने: 7.25 फीसदी (आम जनता)/ 7.75 फीसदी (सीनियर सिटीजन)।

60 महीने: 7.25 फीसदी (आम जनता)/ 7.75 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

60 महीने 1 दिन से 120 महीने: 7 फीसदी (आम जनता)/ 7.50 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

Mid-day Mood : अमेरिकी बांड यील्ड घटने से बाजार को मिली राहत, निफ्टी ने फिर से हासिल किया 19550 का स्तर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।