Yes Bank Revise FD Interest Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक यस बैंक (Yes Bank) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें 4 अक्टूबर से लागू हो चुकी है। बैंक 7 दिन से लेकर 120 महीने की एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक 3.25 फीसदी से लेकर 7 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रे हैं। बैंक ने RBI की MPC बैठक से पहले अपनी दरों को रिवाइज किया है।
