Yes Bank ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका! FD पर घटाया इंटरेस्ट रेट

Yes Bank Fixed Deposit New Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक Yes Bank ने अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है। Yes Bank ने Fixed Deposit पर ब्याज दरों को घटा दिया है। Yes Bank ने कुछ फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स (bps) की कटौती की है। ये नई ब्याज दरें 5 नवंबर 2024 से लागू हो गई है

अपडेटेड Nov 07, 2024 पर 11:42 AM
Story continues below Advertisement
Yes Bank Fixed Deposit New Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक Yes Bank ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है।

Yes Bank Fixed Deposit New Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक Yes Bank ने अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है। Yes Bank ने Fixed Deposit पर ब्याज दरों को घटा दिया है। Yes Bank ने कुछ फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स (bps) की कटौती की है। ये नई ब्याज दरें 5 नवंबर 2024 से लागू हो गई है। अब सामान्य ग्राहकों के लिए FD की ब्याज दरें 3.25% से 7.75% तक हैं, जबकि सीनियर सिटीजन के लिए यह दरें 3.75% से 8.25% तक हैं। 18 महीने की FD पर सबसे ज्यादा ब्याज दर दी जा रही है, जिसमें सामान्य ग्राहकों के लिए 7.75% और सीनियर सिटीजन के लिए 8.25% की दर है। 18 महीने की FD पर ब्याज दर को पहले 8% से घटाकर 7.75% कर दिया गया है, जिससे 25 bps की कमी हुई है।

Yes Bank एफडी

बैंक 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर कुछ पीरियड वाली एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। Yes Bank ने ये दरें 30 मई 2024 से लागू कर दिया है। यस बैंक अब सात दिनों से दस साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3.25% से 7.75% और सीनियर सिटीजन को 3.75% से 8.25% के बीच ब्याज दरों को ऑफर कर रहा है।


Yes Bank एफडी के नियम

FD शुरू करने के लिए न्यूनतम अमाउंट 10,000 रुपये होना चाहिए। सीनियर सिटीजन को 3 साल से कम की एफडी पर 0.50% अतिरिक्त ब्याज और 3 साल या उससे ज्यादा की एफडी पर पर 0.75% अतिरिक्त ब्याज मिलता है, जो 5 करोड़ रुपये से कम की FD पर लागू है।

समय से पहले FD निकालने पर पेनल्टी

समय से पहले FD निकालने पर पेनल्टी लगती है, जो 5 करोड़ रुपये से कम की FD पर लागू होगी।

एफडी रेट्स (Yes Bank FD Rates)

7 दिन से 14 दिन: 3.25 प्रतिशत (आम जनता)/ 3.75 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)

15 दिन से 45 दिन: 3.70 फीसदी (आम जनता)/ 4.20 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

46 दिन से 90 दिन: 4.10 फीसदी (आम जनता)/ 4.60 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

91 दिन से 120 दिन: 4.75 फीसदी (आम जनता)/ 5.25 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

121 दिन से 180 दिन: 5 फीसदी (आम जनता)/ 5.50 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

181 दिन से 271 दिन: 6.10 प्रतिशत (आम जनता)/ 6.60 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)

272 दिन से 1 वर्ष से कम: 6.35 प्रतिशत (आम जनता)/ 6.85 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)

एक साल: 7.25 प्रतिशत (आम जनता)/ 7.75 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)

1 साल से 18 महीने: 7.50 फीसदी (आम जनता)/ 8 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

18 महीने: 7.75 फीसदी (आम जनता)/ 8.25 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

18 महीने से 24 महीने से कम: 7.75 फीसदी (आम जनता)/ 8.25 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

24 महीने 1 दिन से 36 महीने से कम: 7.25 प्रतिशत (आम जनता) / 7.75 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)

36 महीने से 60 महीने: 7.25 फीसदी (आम जनता)/ 7.75 फीसदी (सीनियर सिटीजन)।

60 महीने: 7.25 फीसदी (आम जनता)/ 8 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

60 महीने 1 दिन से 120 महीने: 7 फीसदी (आम जनता)/ 7.50 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

Bank Holidays: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 8 नवंबर की छुट्टी

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Nov 07, 2024 11:40 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।