उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्राइवेट बिल्डरों को बड़ी राहत दी है। अब उन्हें EWS यानि निम्न आय वर्ग के लिए बनाए जाने वाले घरों के लिए रजिस्ट्री शुल्क नहीं देना होगा। अभी हाल में ही कैबिनेट ने इस बात का निर्णय लिया था कि निम्न आय वर्ग के लिए बनाए जान वाले घरों पर रजिस्ट्री शुल्क पर राहत दी जाएगी।
इस बार में स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग की प्रमुख सचिव वीना कुमारी ने अधिसूचना भी जारी की है। अभी तक यह सर्विस सिर्फ राज्य सरकार के अधीन संचालित विकास प्राधिकरणों और आवास विकास परिषद को ही मिलती है लेकिन अब ये प्राइवेट बिल्डर्स को भी दी जा रही है।
योगी सरकार की अन्य योजनाएं
उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने यूपी फ्री स्मार्टफोन योजना 2021 (UP Smartphone Yojna 2021) नाम से एक योजना शुरू की है। अब इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी शुरू हो गया है। साथ ही सरकार ने UP Free Laptop Yojana 2021 भी शुरू की गई थी। सरकार की फ्री लैपटॉप बांटने की योजना 10वीं और 12वीं के प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स के लिए है। फ्री लैपटॉप डिस्ट्रीब्यूशन स्कीम के तहत 20 लाख युवाओं को मुफ्त में लैपटॉप दिया जाएगा।
दरअसल कोरोनावायरस के बीच छात्रों को ऑनलाइन क्लास लेने में दिक्कत हो रही है। 18 साल से कम उम्र के वैक्सीनेशन को भी अभी शुरू नहीं किया गया है। इसलिए ऑनलाइन क्लास ही एकमात्र समाधान है, जिसे हम शिक्षा के लिए covid-19 महामारी के दौरान चुन सकते हैं। इसलिए, राज्य में कई छात्र स्मार्ट सिस्टम जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप, कंप्यूटर आदि का खर्च नहीं उठा सकते हैं।