उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने यूपी फ्री स्मार्टफोन योजना 2021 (UP Smartphone Yojna 2021) नाम से एक योजना शुरू की है। अब इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी शुरू हो गया है। साथ ही सरकार ने UP Free Laptop Yojana 2021 भी शुरू की गई थी। सरकार की फ्री लैपटॉप बांटने की योजना 10वीं और 12वीं के प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स के लिए है। फ्री लैपटॉप डिस्ट्रीब्यूशन स्कीम के तहत 20 लाख युवाओं को मुफ्त में लैपटॉप दिया जाएगा।
दरअसल कोरोनावायरस के बीच छात्रों को ऑनलाइन क्लास लेने में दिक्कत हो रही है। 18 साल से कम उम्र के वैक्सीनेशन को भी अभी शुरू नहीं किया गया है। इसलिए ऑनलाइन क्लास ही एकमात्र समाधान है, जिसे हम शिक्षा के लिए covid-19 महामारी के दौरान चुन सकते हैं। इसलिए, राज्य में कई छात्र स्मार्ट सिस्टम जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप, कंप्यूटर आदि का खर्च नहीं उठा सकते हैं।