अगर आप भी प्रॉविडेंट फंड (PF) में से एडवांस, पूरा या थोड़ा पैसा निकालना चाहते हैं लेकिन आपके पास Universal Account Number (UAN ) नंबर नहीं है तो भी आप अपना PF निकाल सकते हैं। साथ ही आप अपना बैलेंस भी चेक कर सकते हैं वो ऑनलाइन। UAN 12 अंकों का एक यूनिवर्सल नंबर होता है। यह नंबर जब सदस्यों को दिया जाता है तो लाइफ टाइम वैलिड रहता है।
जानिए कैसे चेक करें बैलेंस
- सबसे पहले आपको सराकरी की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाकर लॉग-इन करना होगा।
- इसके बाद Click Here to Know your EPF Balanc पर क्लिक करना होगा।
- अब आप epfoservices.in/epfo/ पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। फिर Member Balance Information टैब पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आप जिस राज्य से हैं उस राज्य को सेलेक्ट करना होगा। फिर अपने EPFO ऑफिस के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपना PF Account Number, नाम और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। फिर आपको सब्मिट करना होगा। जैसे आप सब्मिट करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर PF बैलेंस दिखाई देने लगेगा।
बिना UAN के कैसे निकालें पैसे
बिना UAN के पैसे निकालने के लिए आपको आपको एक फॉर्म भरना होगा जो EPFO के दफ्तर में जाकर जमा करना होता है। ये फॉर्म आपको EPFO की वेबसाइट या आपकी कंपनी से भी मिल जाएगा। इसके साथ आपको कुछ डॉक्युमेंट्स भी लगाने होंगे। हालांकि, ऐसे PF निकालने पर आपका पेपर वर्क थोड़ा बढ़ जाएगा। जब आपके पेपर और फॉर्म ईपीएफओ चेक कर लेगा और सब सही होगा, तो उसके 10 से 20 दिन बाद PF आपके अकाउंट में आ जाएगा। हालांकि, इस तरीके से PF निकालने पर आपको EPFO के दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ेंगे।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
