आज भारत सरकार का बजट आया है। लेकिन बजट में आपको किन एलानों पर नजर रखनी चाहिए, योर मनी पर आज हमारे साथ करिए बजट की तैयारी। इसके अलावा हम बताएंगे कि आपके निवेश पोर्टफोलियो में सही संतुलन कैसे हो। आपके निवेश से जुड़े सवालों का जवाब देनें के लिए हमारे साथ हैं। फाइनेंशियल प्लानर अर्णव पंड्या।
बजट में बेसिक एग्जम्पशन लिमिट, टैक्स स्लैब में बदलाव, सरचार्ज लगना/हटना, सेस लगना/हटना, 80C में बदलाव, चुनिंदा निवेश पर फायदा, पेंशन बेनेफिट, कैपिटल गेन टैक्स, सरकारी कर्ज, बुजुर्गों, महिलाओं के लिए एलान पर नजर रखें।
इसमें वो आय आती है जिस पर कोई टैक्स नहीं लगता। अगर लिमिट बढ़ी तो टैक्स कम लगेगा।
खास श्रेणियों पर सरचार्ज लगता है। देखें आपकी श्रेणी के लिए क्या सरचार्ज लगता है।
टैक्स के आधार पर सेस की गणना की जाती है। सेस लगने से टैक्स का भार बढ़ेगा।
80C से टैक्स बचत की सीमा तय होती है। निवेश की राशि और विकल्प के लिए इसे देखें।
बजट में चुनिंदा निवेश एलानों पर नजर रखें। जैसे कि पहला घर खरीदने पर छूट।
इसमें पेंशन निवेश पर नए फायदों का एलान होता है। इससे लंबी अवधि की प्लानिंग में सहायता मिलती है।
इसके रेट में बदलाव हो सकता है। निवेश के लिहाज से ये अहम एलान होता है।
सरकारी कर्ज बढ़ने से डेट मार्केट, यील्ड पर असर होता है। इसका डेट इंवेस्टमेंट के आउटकम पर असर होगा।
बुजुर्गों, महलाओं के लिए एलान
इसमें सीनियर सिटीजन, महिलाओं के लिए एलान होता है। इन वर्गों को ही इनका फायदा मिलेगा।