आपके लाइफ की कॉलिंग क्या है, अक्सर हम इस सवाल का जवाब ढुंढते रहते हैं। कई बार, पैसा, एशो आराम भी हमें खुशी नही दे पाता। तो आपकी खुशी क्या है? आर्थिक आजादी अगर आपको मिल जाएं, तो शायद आप अपने सपनों की जिंदगी जीना चाहेंगें या यूं कहं बकेट लिस्ट लाइफ। बकेट लिस्ट यानी आपको अरमानों की लिस्ट। आज आपका फाइनेंशियल गाइड योर मनी, बनेगा आपका बकेट लिस्ट गाइड भी। आपके सपनों को हकीकत में बदलने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ का साथ देंगें वाइजइन्वेस्ट एडवाइजर्स के सीईओ हेमंत रूस्तगी।
