Get App

योर मनीः दरें घटने पर बचत खाते में बड़ी रकम ना रखें

ज्यादा ब्याज नहीं मिलने पर सेविंग खाते की राशि को डाइवर्सिफाय करें।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2019 पर 1:41 PM
योर मनीः दरें घटने पर बचत खाते में बड़ी रकम ना रखें

जब आप जोखिम लेना नहीं चाहते तो सैलेरी से बचत की रकम सेविंग खाते में जमा करते जाते हैं और मानते हैं कि लंबी अवधि में आप इस खाते पर मिल रहे ब्याज से अपने लक्ष्य पूरे कर पाएंगे। लेकिन अब इस बचत खाते पर कई बैंकों ने दरें घटा दी हैं। अब लक्ष्यों की प्लानिंग कैसे करें, इस चर्चा करने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हैं मॉर्निंग स्टार के इंवेस्टमेंट अडवाइजरी डायरेक्टर धवल कपाडिया।

बचत खाते पर ब्याज कम हुआ है। कोटक मंहिद्रा बैंक ने 1 लाख से कम के जमा पर 5 फीसदी से 4.5 फीसदी ब्याज तय किया है। 1 लाख रुपये से ज्यादा पर 6 फीसदी ब्याज तय किया है और नई दरें 15 अप्रैल से लागू हो गई हैं। दूसरी तरफ एसबीआई ने 1 लाख से कम जमा पर 3.5 ब्याज और 1 लाख से ज्यादा जमा पर 3.25 फीसदी ब्याज तय किया है। एसबीआई की नई दरें 1 मई से लागू होंगी।

इसलिए दरें घटने पर बचत खाते में बड़ी रकम ना रखें। ज्यादा ब्याज नहीं मिलने पर सेविंग खाते की राशि को डाइवर्सिफाय करें। डेट फंड की अनिश्चितता के चलते छोटी अवधि के एफडी में निवेश करें।

सवालः मेरी उम्र 25 साल है। हर महीने 500 की एसआईपी करना चाहता हूं। निवेश के लिए अच्छा फंड बताएं।

धवल कपाडिया की सलाहः उम्र के मुताबिक इक्विटी फंड चुनने की सलाह दे रहे हैं। मल्टीकैप फंड से शुरुआत कर सकते हैं। कोटक स्टैंडर्ड मल्टीकैप फंड से शुरुआत करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें