योर मनीः जरूरत से ज्यादा जोखिम पड़ेगा भारी

जानेंगे कि निवेश पोर्टफोलियो से सुस्त रिटर्न क्यों मिलता है?

अपडेटेड May 17, 2019 पर 2:41 PM

निवेश को लेकर सही या गलत निवेश विकल्प की जानकारी तो आपको लगातार मिलती ही रहती है, लेकिन निवेश की बुनयादी जानकारी, आपको को कोई सिखा नही सकता, इसे या तो आप गलतियों से सीखते हैं या फिर किसी की सलाह से। आज योर मनी में निवेश पोर्टफोलियो का हेल्थ चेक अप करेंगें और जानेंगे कि निवेश पोर्टफोलियो से सुस्त रिटर्न क्यों मिलता है? पोर्टफोलियो बनाते वक्त होने वाली गलतियां कौन सी है। आपको फाइनैंशियल प्लानिंग के गुर सिखाने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़ रहे हैं फाइनेंशियल प्लानर अर्णव पंड्या और एटिका वेल्थ मैनेजमेंट के MD और CEO गजेंद्र कोठारी।

अर्णव पंड्या ने बताया कि क्यों खराब होती है पोर्टफोलियो की सेहत। अर्णव के अनुसार सिर्फ डेट में निवेश बढ़ती महंगाई का सामना नहीं कर सकता है। निवेश को डाइवर्सिफाय ना करना भी हानिकारक होता है। जरूरत से ज्यादा डायवर्सिफिकेशन और क्रेडिट कार्ड का बेजा इस्तेमाल भी ठीक नहीं है। लक्ष्य निर्धारित करने में महंगाई दर को नहीं जोड़ना भी एक गल्ती है। पूरा निवेश एक ही विकल्प में नहीं डालना चाहिए। बिना सलाह लिए भी निवेश करना सही नहीं होता है। निवेश से जुड़ी औपचारिक जानकारियां अपडेट ना करना और बिना सोचे-समझे कर्ज लेना निवेश के लिहाज से गलत कदम हो सकता है। निवेश को लेकर औरों की देखा-देखी भी नहीं करनी चाहिए।

गजेंद्र कोठारी के नजरिये से देखें को ये कदम आपकी पोर्टफोलियो की सेहत खराब कर सकते हैं। जैसे कि निवेश को लेकर कम समझ रखना। परिवार के साथ निवेश की जानकारी साझा ना करना। निवेश करते समय जोखिम उठाने की क्षमता का पता ना होना। सोच समझकर खर्च ना करना। इमरजेंसी फंड ना रखना। बच्चों को बचत और निवेश की जानकारी ना देना। अहम और लंबी अवधि के लक्ष्यों की प्लानिंग ना करना। सैलरी और बचत खातों पर निर्भर रहना। परिजनों को बिना सोचे समझे पैसे देना भी आपके निवेश पोर्टफोलियो की सेहत खराब कर सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।