IL&FS और DHFL में डिफॉल्ट का कहर डेट फंड पर बुरी तरह बरसा है। AMFI के ताजा आंकडों के चलते डेट की ओपेन एंडेड स्कीम में नेट इनफ्लो यानी निवेशकों के निवेश में 42 प्रतिशत की गिरावट आई है। इतना ही नही, डेट फंड के हर कैटेगरी में इनफ्लो मई के महीने में घटा है। FMP में भी इनफ्लो में गिरावट आई है। वहीं दूसरी ओर इक्विटी MF में निवेशकों का निवेश 17 प्रतिशत बढ़ा है। लेकिन डेट फंड से उड़ता निवेश इस बात को साबित करता है के डेट फंड में निवेशकों का डर अब भी बना हुआ है।
निवेशकों को घबराने की जगह फाइनेंशियल सावधानी बरतनी चाहिए। 75 प्रतिशत घटने से NAV पर प्रभाव साफ दिखता है। कंपनी डेट की रुकावटों को खत्म करना चाहती है। डेट चुकाने पर दोबारा रेटिंग करने की संभावना बनी रहती है। पोर्टफोलियो में बॉन्ड के मैच्योर होने से निवेशक को लाभ हो सकता है।
सवालः मेरी उम्र- 22 साल है। मेरा रिटायरमेंट के लिए 10 करोड़ रुपये का लक्ष्य है। यह रकम 40 साल में जुटाना है। मेरे पोर्टफोलियो की समीक्षा करें। मेरा निवेश इस प्रकार है।
कोटक स्टैंडर्ड मल्टीकैप में 1000 रुपये, एसबीआई स्मॉल कैप फंड में 3000 रुपये। इसके अलावा एलएंडटी इमरजिंग बिजनेस फंड में 1000 रुपये तथा रिलायंस स्मॉल कैप फंड में 1000 रुपये है।
इसके अलावा Mirae Asset Large Cap Fund, HDFC Top 100, DSP Midcap fund, ICICI Prudential US Bluechip Equity और Franklin Asian Equity Fund फंड में निवेश करें।
आपके लिए Kotak Banking, PSU Debt Fund और IDFC Bond Fund के रूप में डेट फंड के विकल्प भी मौजूद हैं।
सवालः मेरी उम्र 25 साल है। मुझे 35 साल में 1 करोड़ जुटाना है। कितनी राशि की SIP करनी चाहिए। किस फंड में निवेश करें। मेरा 35 साल के लिए वर्तमान निवेश इस प्रकार है। एनपीएस 1000 रुपये प्रतिमाह और LIC जीवन आनंद में 1,200 रुपये प्रतिमाह।
धवल कपाड़िया की सलाहः आपको 1 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 2,500 प्रतिमाह की SIP करनी चाहिए। इक्विटी में 80 प्रतिशत, डेट में 20 प्रतिशत निवेश करना चाहिए। इक्विटी में 11 प्रतिशत, डेट में 7 प्रतिशत रिटर्न मिल सकता है। इसके साथ ही NPS, LIC में निवेश जारी रखें। इसके अतिरिक्त टर्म इंश्योरेंस, मेडिकल इंश्योरेंस ले सकते हैं।
इक्विटी एलोकेशन के लिए Franklin India Equity, Kotak Standard Multicap और DSP Midcap ये फंड हैं। डेट एलोकेशन के लिए SBI Banking और PSU Debt फंड हैं और इंटरनेशनल इक्विटी के लिए ICICI Prudential US Bluechip Equity फंड है।