योर मनीः कैसे बनें कमाई के सुपर हीरो

योर मनी में आज आपको निवेश के तमाम मंत्र देंगे आपके चहेते सुपर हीरो।

अपडेटेड Jul 09, 2016 पर 6:17 PM

फाइनेंशियल प्लानिंग के गुरू मंत्र हम आपको रोज देते हैं, लेकिन आज आपको निवेश के तमाम मंत्र देंगे आपके चहेते सुपर हीरो। जी हां, आपने बिलकुल सही सुना, बैटमैन, सुपरमैन, स्पाइडरमैन और शक्तिमान जैसे सुपर हीरो ही आज आपको सुपर फाइनेंशियल टिप्स देने जा रहे हैं। बुराई का अंत और अच्छाई की जीत का संदेश देने वाले इन सुपर हीरो से आप फाइनेंशियल प्लानिंग के क्या गुर सीख सकते हैं, आइए जानते हैं वाइस इंवेस्ट एडवाइजर्स के हेमंत रूस्तगी।

बैटमैन हमें आर्थिक स्थिरता के लिए निवेश का मंत्र देते है। रियल एस्टेट में किया गया निवेश आपत्ती के समय काम आता है। लंबी अवधि की प्लानिंग जिंदगी भर काम आती है और पेरेंट्स की मौत के बाद भी पैसों की तंगी नहीं रहती। वहीं सुपरमैन हमें कुछ भी स्थायी नहीं है यह बताते है। हर तरह के रिस्क की तैयारी मुमकिन नहीं है, इसलिए डाइवर्सिफिकेशन से रिस्क कम करने की सिख देते हैं।

मिस्टर फैंटेस्टिक जैसा सुपर हीरो हमें अपने पोर्टफोलियो को लक्ष्यों के मुताबिक बदलते रखने की सिख देता है। लचीलेपन में बड़ी ताकत है,  फैंटेस्टिक फोर के लीडर में अपना रूप बदलने की खूबी है। लंबी अवधि के निवेश में भी रिस्क को खारिज नहीं कर सकते, इसलिए अपने पोर्टफोलियो को लक्ष्यों के मुताबिक बदलते रहना चाहिए। वहीं वॉल्वरिन हमें गिरकर फिर उठने की सिख देता है। वॉल्वरिन हर हार के बाद हिम्मत से खड़ा होता है। निवेश में भी अगर ऐसा घाटा हो तो भी सीख लेते हुए निवेश में बदलाव करना चाहिए।

वीडियो देखें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।