योर मनी पर आपको जमा, बचत और रिटायरमेंट के लिए सही निवेश विकल्प बताएं, उस से पहले इसका लक्ष्य आंका कैसे जाए, उसे समझना जरूरी है। योर मनी में सीएनबीसी-आवाज़ पर आपके सवालों का जवाब देने और आपके लिए निवेश करने से पहले पुख्ता रणनीति बनाने के लिए के लिए हमारे साथ जुड़े हैं वाइज इंवेस्ट एडवाइजर्स के CEO हेमंत रुस्तगी और 5nance.com के CEO और फाउंडर दिनेश रोहिरा।
सवालः मेरी उम्र 52 साल है। मेरी मौजूदा बचत 1,50,000 है। मुझे NPS स्कीम पर सलाह दें।
हेमंत रस्तोगी की सलाहः रिटायरमेंट के लिए NPS अच्छा विकल्प होता है। 80C के तहत 50,000 का टैक्स बेनिफिट मिलता है। इसमें मैच्योरिटी का 60 प्रतिशत टैक्स फ्री होता है। 40 प्रतिशत के लिए एन्युटी जरूरी है। इक्विटी, कॉरपोरेट डेट में निवेश के विकल्प भी हैं।
इसके सिवा गवर्मेंट सिक्योरिटीज में निवेश विकल्प हैं। ऑनलाइन, ऑफलाइन तरीके से NPS में निवेश किया जा सकता है। मल्टीकैप, हाइब्रिड फंड में भी निवेश कर सकते हैं।
सवालः मेरी उम्र 31 साल है। मैंने हाल ही में NPS, MF में निवेश शुरू किया है। क्या मुझे निवेश बढ़ाने की जरूरत है ? मुझे निवेश पर सलाह दें। मेरा निवेश इस प्रकार है LIC में 50,000 रुपये सालाना, NPS में 2,000 रुपये प्रति माह, Parag Parikh Long Term Equity में 2,000, HDFC FD में 7.25 प्रतिशत की दर पर 60,000 रुपये (1 साल) और Canara Bank FD में 7.03 प्रतिशत की दर पर 60,000 रुपये।
मेरी आमदनी और खर्च में 15,00,000 लाख रुपये सालाना सैलरी है। होम लोन EMI 28,000 रुपये प्रति माह है और महीने का खर्च- 10,000 रुपये है।
स्ट्रक्चर्ड फाइनेंशियल प्लानिंग जरूरी है। पोर्टफोलियो अगले 5 साल में 13 प्रतिशत से 15 प्रतिशत रिटर्न देगा। होम लोन खत्म होने के बाद और निवेश करें। 80C के तहत टैक्स सेविंग MF में निवेश करें। इसके अलावा Axis Bluechip Fund, HDFC Mid-Cap Opportunities Fund और Kotak Standard Multicap Fund में भी निवेश कर सकते हैं।