योर मनीः क्या बैलेंस्ड प्लान से बेहतर है ULIP?

योर मनी में आज आपको बताया जाएगा क्या होती है टॉप-अप पॉलिसी और इससे होगा कितना फायदा?

अपडेटेड May 22, 2019 पर 1:06 PM

योर मनी में आज आपको बताया जाएगा क्या होती है टॉप-अप पॉलिसी और इससे होगा कितना फायदा? क्या बैलेंस्ड प्लान से बेहतर है ULIP? इंश्योरेंस पोर्टफोलियो में रखना चाहिए कितने टॉप-अप? क्या होता है बैंक लॉकर इंश्योरेंस? और रिटर्न, बेनिफिट और फीचर्स के मोर्चों पर तुलना करेंगे। इंश्योरेंस से जुड़े सवालों के जवाब देने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ में योर मनी के साथ हैं विशफिन के CEO और को-फाउंडर ऋषि मेहरा।

सवालः मेरी आय 12,500 रुपये प्रति माह है। मुझे 5-8 साल के लिए निवेश को लेकर उलझन है। HDFC लाइफ संचय प्लान और HDFC क्लिक टू इन्वेस्ट प्लान कैसे हैं? इसके अलावा और किन विकल्पों में निवेश कर सकते हैं? हेल्थ इंश्योरेंस के लिए कौन सा प्लान खरीदें?

ऋषि मेहरा का जवाबः HDFC लाइफ संचय प्लान ले सकते हैं। पारंपरिक सेविंग प्लान का विकल्प भी होता है। मैच्योरिटी या मृत्यु पर रिटर्न की गारंटी होती है। ऐसे प्लान पर 8-9 प्रतिशत तक रिटर्न मिल सकता है।

HDFC क्लिक टू इन्वेस्ट प्लान में ULIP में बाजार से जुड़े रिटर्न होते हैं। निवेश के साथ इंश्योरेंस का मिक्स होता है। 5-8 साल के लिए HDFC क्लिक टू इन्वेस्ट चुन सकते हैं। निवेश जो दे बेहतर रिटर्न दे सकते हैं उसमें बाजार से जुड़े निवेश विकल्पों में बेहतर रिटर्न मिल सकता है। 5-8 साल की अवधि के लिए बाजार से जुड़े निवेश सही होते हैं। हेल्थ इंश्योरेंस के लिए कवर, लाइफस्टाइल, पिछली बीमारियां देखकर प्लान चुनें। क्रिटिकल इलनेस पर भी ध्यान दें। परिवार के सदस्यों के मुताबिक हेल्थ प्लान चुनें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।